Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में जल्द दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है AAP, कई मौजूदा विधायकों कटेगा टिकट!

आम आदमी पार्टी जल्द ही अपनी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर जल्द ही दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है। खबर है कि इसमें कई मौजूदा विधायकों के नाम कट सकते हैं और नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है।

Updated On 2024-12-08 12:53:00 IST
दिल्ली में दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है आप।

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में अगले साल फरवरी में 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। आगामी चुनावों को देखते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) अपनी पहली लिस्ट जारी कर चुकी है। खबर है कि इन दिनों आम आदमी पार्टी दूसरी लिस्ट जारी करने की तैयारी में जुटी हुई है। यह लिस्ट जल्द ही जारी हो सकती है।  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में 2025 के विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है और ज्यादतर मौजूदा विधायकों को हटाया जा सकता है, जबकि कुछ नए चेहरों को लिस्ट में जगह दी जाएगी। आप ने नवंबर में 11 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। हालांकि, पार्टी ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। लेकिन, खबरों की मानें, तो दूसरी सूची में भी कुछ विधायकों का नाम काटा जा सकता है। 

खबरों की मानें, तो पार्टी का शीर्ष नेतृत्व और अरविंद केजरीवाल खुद एक-एक विधायक के प्रदर्शन पर कड़ी नजर रख रहे हैं। नाम जोड़ने और हटाने के दौरान कई कारकों पर विचार किया जा रहा है। वहीं पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने दावा किया है कि पार्टी एक दो दिनों में दूसरी सूची जारी करेगी। 

ये भी पढें-हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बदमाशों का कहर: एक ही परिवार के पांच लोगों का गला रेता, चार की मौत, एक की हालत गंभीर

बता दें कि पार्टी के सबसे बुजुर्ग नेता राम निवास गोयल ने पिछले हफ्ते आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को लिखे एक पत्र में चुनावी राजनीति से संन्यास की घोषणा की। गोयल 2015 से दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष और शाहदरा विधायक हैं। वह 1993 में भारतीय जनता पार्टी के लिए भी इस सीट से चुने गए थे। गोयल का इस्तीफा स्वीकार करने के कुछ ही मिनटों के भीतर, केजरीवाल ने घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा के जितेंद्र सिंह 'शंटी' आप में शामिल हो रहे हैं। गोयल का पत्र पिछले महीने लिखा गया था लेकिन इसे पिछले हफ्ते ही सार्वजनिक किया गया।

62 साल के शंटी ने 2013 में शाहदरा विधानसभा सीट जीती थी। 2015 के चुनाव में राम निवास गोयल ने उन्हें लगभग 12,000 वोटों के अंतर से हराया था। सिर्फ गोयल ही नहीं, बल्कि कुछ और आप नेताओं ने संकेत दिया है कि उन्हें बदला जा सकता है।

ये भी पढ़ें- आज फिर दिल्ली में कूच पर किसान: शंभू बॉर्डर पर बढ़ाई गई सिक्योरिटी, थोड़ी देर में 101 किसानों का जत्था होगा रवाना

Similar News