Sushmita sen: दिल्ली में यहां है बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का घर, इन बाजारों में करती थीं शॉपिंग
सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला रही हैं। ये दिल्ली से खास नाता रखती है। उनका बचपन से लेकर मिस यूनिवर्स बनने तक का सफर दिल्ली में ही बीता है लेकिन अब वो मुंबई में रहती हैं। चलिए जानते हैं उनका दिल्ली के किस इलाके है रिश्ता?
दिल्ली का वसंत कुंज इलाका
Miss Universe Sushmita sen: भारत की पहली मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन दिल्ली में पली-बढ़ी हैं। उनका सारा बचपन दिल्ली में ही निकला है। उन्होंने साल 1994 में मिस यूनिवर्स का ताज जीतकर अपने देश का नाम रोशन किया था। आज भले ही वो मुंबई में रहती हैं, लेकिन उनका दिल्ली से लगाव बेहद खास रहा है। उनका मिस यूनिवर्स बनने से पहले का जीवन दिल्ली में ही बीता है। यहां की गलियों से लेकर बाजार और खाना आज भी उनके दिल के बेहद करीब हैं। आज वो अपनी एक्टिंग की बदौलत लाखों लोगों के दिल की धड़कन बनी हुई है।
इस इलाके में था सुष्मिता का घर
दिल्ली में सुष्मिता सेन का घर पहले वसंत कुंज इलाके में हुआ करता था। ये दिल्ली का काफी महंगा और पॉश इलाका है। एक इंटरव्यू में सुष्मिता ने कहा था कि करियर के चलते उन्हें मुंबई में रहना पड़ता है, परन्तु उनका दिल्ली से मन नहीं भरा है। उनका कहना है कि वो दिल्ली में आने का कोई मौका नहीं छोड़ती। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वो एक लोअर मिडिल क्लास परिवार से आती हैं।
चाणक्यपुरी फेवरेट अड्डा
स्कूल के दिनों में सुष्मिता सेन का फेवरेट अड्डा चाणक्यपुरी हुआ करता था। वो यहां पर अपने दोस्तों के साथ घूमने जाया करती थीं। उनको यहां की हॉट चॉकलेट फज बहुत पसंद थी। चाणक्यपुरी में अब भी कई मशहूर कैफे और पुराने कैफे हैं, जहां लोग आराम से बैठकर कॉफी पीने और डेजर्ट का आनंद लेने आते हैं। यहां का नेहरू पार्क लोगों के बीच में काफी फेमस है, जहां सर्दियों में लोग धूप सेंकने और सैर करने के लिए आते हैं।
खाने की शौकीन हैं सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन बचपन से ही स्वादिष्ट खाने की शौकीन रही हैं। कॉलेज टाइम पर वो धौला कुआं के छोटे ढाबों पर खाना खाने जाती थीं। उस समय पर वहां केवल 5 से 7 रुपए में पराठा मिलता था। साथ में हरी मिर्च का टुकड़ा भी मिलता था। आज वही पराठा 20 से 30 रुपए का मिलता है। लेकिन दिल्ली में चांदनी चौक, ग्रीन पार्क और ग्रेटर कैलाश जैसे इलाकों में परांठा खाने का मजा कुछ अलग ही होता है।
शॉपिंग के लिए इन बाजारों में जाती थीं सुष्मिता
सुष्मिता सेन को शॉपिंग करना अच्छा लगता था। वो अपनी मम्मी के साथ वसंत विहार, सरोजनी नगर और करोल बाग मार्केट जाया करती थीं। इन मार्केट की खास बात ये है कि यहां हर चीज बजट में मिल जाती है। सरोजनी नगर और करोल बाग मार्केट दिल्ली की सबसे फेमस मार्केट मानी जाती है। यहां कपड़े, फुटवियर, ज्वेलरी और एक्सेसरीज बहुत कम दामों में मिल जाती है। आज भी इस मार्केट में 50 रुपए से टॉप की कीमत शुरू हो जाती हैं। इसलिए यह मार्केट कॉलेज स्टूडेंट्स की पहली पसंद रहती है।