Mangolpuri Murder: मंगोलपुरी में 10वीं के छात्र की हत्या मामले में एक्शन, 7 गिरफ्तार

Mangolpuri Murder: दिल्ली के मंगोलपुरी में 15 साल के व्योम की हत्या के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Updated On 2025-09-28 16:29:00 IST

मंगोलपुरी मर्डर केस।

Mangolpuri Murder: दिल्ली के मंगोलपुरी में 15 साल के छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। छात्र की पहचान 10वीं में पढ़ने वाले व्योम के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 7 नाबालिगों को को गिरफ्तार किया है। गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस ने लड़कों को अलग-अलग स्कूलों के छात्र हैं। सभी की उम्र 14 से 17 वर्ष है।

बता दें कि स्कूल में परीक्षा खत्म होने के बाद व्योम घर लौटने के लिए स्कूल से बाहर निकला था। इसी दौरान कुछ लड़के जो पहले से वहां पर खड़े थे, उन्होंने व्योम पर हमला कर दिया। उन्होंने व्योम को बुरी तरह से पीट दिया। इस हमले में व्योम की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जांच में सामने आया कि कुछ दिन पहले व्योम का स्कूल में एक लड़के से झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश में उस लड़के ने बाहर से कुछ लड़कों को बुलाकर बदला लेने के इरादे से व्योम पर हमला करवाया। इस दौरान उन लड़कों ने व्योम को पीटा। इस दौरान किसी हथियार का इस्तेमाल नहीं हुआ लेकिन मारपीट इतनी गंभीर थी कि व्योम गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का कहना है कि छात्र के शरीर पर कोई गंभीर चोट के निशान नहीं थे लेकिन उसे काफी आंतरिक चोटें आई थीं, जिसके कारण उसकी मौत हुई। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर 7 नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया। वहीं मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन की लापरवाही के कारण लड़के की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि गार्ड ने लड़कों को झगड़ते हुए देखा था। इस दौरान गार्ड ने उन्हें स्कूल के गेट के पास से हटने के लिए कहा था। अगर गार्ड ने थोड़ी सतर्कता दिखाई होती, तो व्योम की जान बच सकती थी।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News