Delhi Murder: दिल्ली में गला दबा कर गर्लफ्रेंड की हत्या, मौत के बाद भी पीटता रहा लाश
Delhi Murder: दिल्ली के फतेहपुर बेरी में लिव इन पार्टनर का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी गई। गला दबाने के बाद उसने महिला को झाड़ और डंडे से पीटा।
लिव-इन पार्टनर की हत्या। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Delhi Murder: दिल्ली के फतेहपुरी बेरी में एक किराए के कमरे में रहने वाली 35 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया। आरोपी ने पहले उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने झाड़ और डंडे से उसके मृत शव को पीटता रहा। पता चला है कि महिला और आरोपी राजकुमार पिछले काफी सालों से एक दूसरे को जानते थे। लगभग 10 साल पहले आरोपी रोजगार की तलाश में अहमदाबाद गया था। वो अहमदाबाद में ऑटो चलाने लगा। अहमदाबाद में ही उसकी मुलाकात महिला से हुई। दोनों के बीच दोस्ती बढ़कर रिश्ते में बदल गई।
इसी दौरान महिला ने राजकुमार का अश्लील वीडियो बना लिया था। उसी वीडियो को दिखाकर वो काफी समय से आरोपी को ब्लैकमेल कर रही थी। परेशान होकर राजकुमार दिल्ली आ गया। तीन साल पहले वो महिला भी उसके पीछे दिल्ली पहुंच गई। इसके बाद दोनों फतेहपुर बेरी में किराए के घर में रहने लगे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला का कई लोगों से संबंध था। वो बिना बताए कई दिनों तक घर से गायब रहती थी। इस बात पर दोनों के बीच अकसर झगड़े होते थे।
घटना वाले दिन दोनों के बीच इसी बात पर लड़ाई हुई। इसी कारण गुस्से में आकर राजकुमार ने मुस्कान की हत्या कर दी। उसने पहले मुस्कान की गला दबाकर हत्या की और फिर झाड़ और डंडे से शव को तब तक पीटा, जब तक उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ। जब वो डर गया तो उसने शव को चादर में लपेटकर कमरे में बंद करके फरार हो गया। कुछ दिनों बाद कमरे में बदबू आने लगी। मकान मालिक को शक हुआ तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ताला तोड़कर मुस्कान का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।
15 नवंबर की शाम करीब 4:19 बजे पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम बनाई। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश शुरू हुई। हालांकि आरोपी राजकुमार हत्या के अगले दिन ही पिता को बीमार बताकर टैक्सी कंपनी में जमा कर फरार हो गया। उत्तर प्रदेश भागने से पहले पुलिस ने आरोपी राजकुमार को बांस गांव से गिरफ्तार कर लिया।