Gold-Silver Rate Today: धनतेरस पर दिल्ली में सोना-चांदी खरीदने वालों की मौज, 13000 रुपये लुढ़की सिल्वर

Gold-Silver Rate Today: दिल्ली में धनतेरस के अवसर पर अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

Updated On 2025-10-18 15:51:00 IST

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट।

Gold-Silver Rate Today: आज धनतेरस है। आज के दिन लोग सोना-चांदी खरीदना शुभ मानते हैं। ऐसे में अगर आप भी सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। आज काफी दिनों बाद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली समेत पूरे देश में सोने-चांदी की कीमत में गिरावट देखी गई है। आज दोपहर के समय 24 कैरेट सोने की कीमत में 1900 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट और चांदी की कीमत में 13000 रुपए प्रति किलो के हिसाब से गिरावट दर्ज की गई है।

सोने की कीमत में गिरावट


बीते दिन 24 कैरेट सोने की कीमत 1,32,920 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं आज चांदी की कीमत में 1910 रुपए की गिरावट के बाद ये कीमत 1,31,010 रुपए पहुंच गई है। इसके अलावा 22 कैरेट सोने की कीमत 1750 रुपए कम हुई है। बीते दिन 22 कैरेट सोने की कीमत 1,21,850 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो 1750 रुपए की गिरावट के बाद 1,20,100 रुपए पहुंच गई है। 18 कैरेट सोने की कीमत में 1440 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि बीते दिन 18 कैरेट सोने की कीमत 99,730 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो अब कम होकर 98,290 रुपए पहुंच गई है।

चांदी की कीमत में जबरदस्त गिरावट


वहीं अगर चांदी की बात करें, तो बीते दिन चांदी की कीमत 1,85,000 रुपए प्रति किलोग्राम थी, जो अब 13,000 रुपए घटकर 1,72,000 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है। धनतेरस के अवसर पर अगर आप कोई भी चीज 10 ग्राम चांदी की खरीदते हैं, तो आपको 1720 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 100 ग्राम चांदी के लिए 17,200 रुपए और एक किलो चांदी खरीदने के लिए 1,72,000 रुपए खर्च करने होंगे। 

Tags:    

Similar News