Ghaziabad police: गाजियाबाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो वाहन चोर गिरफ्तार

गाजियाबाद की अंकुर विहार पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस और आरोपियों की मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

By :  sapnalata
Updated On 2025-09-15 12:56:00 IST

गाजियाबाद पुलिस मुठभेड़ में दो वाहन चोर गिरफ्तार। 

Ghaziabad police: गाजियाबाद की अंकुर विहार पुलिस ने 15 सितम्बर 2025 को चेकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। आरोपियों ने पुलिस पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। पुलिस की एक गोली एक आरोपी के पैर में लग गई, जिससे वो घायल हो गया। फिलहाल, पुलिस इन दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही इनके गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

बता दें, कि ये घटना लालबाग क्षेत्र की है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दो स्कूटी सवार युवकों को रोकने की कोशिश की। दोनों आरोपियों ने रुकने की बजाय स्कूटी की रेस तेज कर दी। पुलिस ने उनका पीछा किया, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चला दी। एक गोली आरोपी के पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। थोड़ी ही दूर से उसके दूसरे साथी को भी पकड़ लिया गया। बाद में घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। अब आरोपी की हालत स्थिर है। पुलिस ने इसकी पहचान योगेश उर्फ काके के तौर पर की है। ये आरोपी प्रेमनगर का रहने वाला है। वहीं, पुलिस ने थोड़ी दूर पीछा करने के बाद दूसरे आरोपी को शिव विहार से गिरफ्तार कर लिया। इसकी पहचान रोहन को तौर पर हुई है। ये आरोपी देवीनगर का रहने वाला है।

पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के पास से दो पिस्तौल, कई जिंदा कारतूसों और एक चोरी की स्कूटी भी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि ये स्कूटी वेव सिटी थाना में एक वाहन चोरी की शिकायत से संबंधित पाई गई है। आरोपियों से पूछताछ के बाद थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी योगेश उर्फ काके पर चोरी के साथ लूटपाट के करीब 12 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि अभी दूसरे आरोपी के बारे में कोई पक्की जानकारी नहीं मिली है। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, साथ ही उनका कहना है कि इन आरोपियों से संबंधित जानकारी के साथ-साथ अन्य सदस्यों का भी पता लगाया जा रहा है।

Tags:    

Similar News