Ghaziabad Police: गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

गाजियाबाग पुलिस 25-25 हजार के 2 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों पर हत्या का आरोप था।

Updated On 2025-12-22 13:37:00 IST

गाजियाबाद पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ 2 गिरफ्तार

Ghaziabad Police: गाजियाबाद के अंकुर विहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के दो आरोपी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। इस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया है। पुलिस ने उनके पास से हथियार और चोरी की बाइक बरामद की। यह घटना दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की सर्विस लेन पर हुई, जहां पुलिस गुप्त सूचना मिलने के बादल पहुंची और इस आरोपियों को गिरफ्तार किया।

एक बदमाश को लगी गोली

पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि हत्या के दो आरोपी बाइक पर सवार होकर गढ़ी कट्टैया की तरफ से सभापुर अंडरपास की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की। तभी दो संदिग्ध बाइक पर आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया, लेकिन पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। दोनों अपराधी बाइक घुमाकर एक खाली प्लाट की ओर भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर गोलियां चला दीं। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की,जिसमें पीछे बैठे बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने घायल सहित दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों पर लगा था हत्या का आरोप

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अफसर (उर्फ भालू) और शहजाद के रूप में हुई है। दोनों पर अलग-अलग राज्यों में लूट,चोरी और अन्य अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध तमंचा,एक खोखा कारतूस,एक जिंदा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन दोनों पर 11 दिसंबर 2025 को अंकुर विहार क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। इस मामले में पहले ही उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज था। पुलिस अब आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है।

Tags:    

Similar News