Delhi Water Supply: दिल्ली में कल 33 इलाकों में नहीं आएगा पानी, देखें पूरी लिस्ट
Delhi Water Supply: दिल्ली में कल कई इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी। ऐसे में जल बोर्ड ने प्रभावित इलाकों की सूची जारी की है।
दिल्ली में कल कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Delhi Water Supply: दिल्लीवासियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि कल यानी 12 दिसंबर शुक्रवार को कई इलाकों में पानी नहीं आएगा, ऐसे में राजधानी के लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने पानी की सप्लाई के लिए वाटर टैंकर्स की भी सुविधा की हुई है, वहीं बोर्ड ने टैंकर्स की सुविधा लेने के लिए नंबर भी जारी कर दिए हैं।
जल बोर्ड के अनुसार, प्रभावित इलाकों में केवल कम फोर्स के साथ पानी दिया जाएगा, ताकि जल संकट के दौरान लोगों को थोड़ी राहत दी जा सके। बोर्ड का कहना है कि पानी की सप्लाई इसलिए रोकी जाएगी,क्योंकि पश्चिम विहार रैडिसन ब्लू होटल के सामने केशोपुर नाले के ऊपर रिसाव की मरम्मत का काम चल रहा है।
इसके अलावा बीजे मार्ग अंडरपास पर रिसाव का पता लगाने का काम भी किया जा रहा है। दोनों कार्यों के चलते इलाकों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी। प्रभावित कॉलोनियों/इलाकों में कल सुबह 10 बजे से लेकर रात 8 बजे तक पानी की सप्लाई नहीं होगी या कम दबाव पर मिलेगी।
इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
- बुडेला यू.जी.आर.
- मायापुरी यू.जी.आर.
- सीतापुरी
- नासिरपुर
- जीवन पार्क
- जनकपुरी के कुछ हिस्से
- केशोपुर एस.टी.पी. और स्टाफ क्वार्टर
- दिल्ली कैंटोनमेंट
- आर. के. पुरम
- वसंत कुंज
- वसंत गांव
- आनंद निकेतन
- शांति निकेतन
- वेस्टएंड
- कटवारिया सराय
- बेर सराय
- किशनगढ़
- सफदरजंग डेवलपमेंट एरिया
- मुनिरका
- जे.एन.यू.
- मेहरौली
- आई.आई.टी.
- ग्रीन पार्क
- सफदरजंग एन्क्लेव
- अफ्रीका एवेन्यू यू.जी.आर.
- डी-2ए ब्लॉक जनकपुरी
- सागरपुर
- शंकर विहार यू.जी.आर.
- सदर बाजार
- झरेरा
- महिपालपुर यू.जी.आर.
- एम.ई.एस.
- ग्रेटर कैलाश
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।