Delhi Night Visiting Places: पार्टी-म्यूजिक और खाने से लेकर..., रात में घूमने के लिए दिल्ली की बेस्ट जगहें, नजारा देख हो जाएंगे खुश

Delhi Nightlife: दिल्ली में सबसे ज्यादा लोग रात को ही घूमने निकलते हैं, लेकिन उनकी सबसे बड़ी समस्या यही होती है कि यहां कौन- कौन सी जगह रात में घूमने लायक हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते इन जगहों के बारे में...

By :  sapnalata
Updated On 2025-06-12 11:05:00 IST

Nightlife in Delhi

Nightlife in Delhi: दिल्ली में रात 9 बजे के बाद बाहर निकला जा सकता है या नहीं? लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं, अगर आप भी इसी सवाल के बारे में सोच रहे हैं, तो आज हम आपको राजधानी में घूमने के लिए कुछ ऐसी जगहों (Places to Visit Delhi at Night) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानने के बाद शायद आपका दिन की बजाय रात में घूमने का मन करेगा। यहां आप रात में आइसक्रीम खाते हुए अपने दोस्तों, पार्टनर या परिवार और बच्चों के साथ घूम सकते हैं।

अगर आपको भी कुछ अनोखी जगहें देखने की इच्छा है, तो आइए जानते हैं रात 9 बजे के बाद दिल्ली की शानदार नाइटलाइफ के बारे में।

रात में जगमगाती ऐतिहासिक इमारतें
दिलवालों के शहर दिल्ली के तीन मशहूर स्मारक ऐसे हैं, जो रात के समय देखने में काफी खूबसूरत दिखते हैं। इन स्मारकों पर जो रोशनी पड़ती है वह देखने लायक होती है। इंडिया गेट को रोशनी में देखना दिल्लीवालों का दिल खुश कर देता है। यहां लोग आइसक्रीम खाते हुए और सड़क पर चलती गाड़ियों का मजा लेते हुए रात का लुत्फ उठाते हैं। कुतुबमीनार भी रात में रोशनी में बेहद शानदार दिखती है, आपको बता दें कि यहां शाम को लाइट एंड साउंड शो भी होता है। इसके अलावा रात में हुमायूं का मकबरा शांति और सुकून देता है। रात में घूमने और फोटो खिंचवाने के लिए ये जगहें बेहद अच्छी हैं।

नाइट वॉक और फूड टूर
आप अपने पार्टनर के साथ या फिर अकेले ही दिल्ली की गलियों में नाइट वॉक पर जाना चाहते हैं, तो पुरानी दिल्ली में आपको चाट, कबाब और मिठाइयां खाने के बाद आपको अलग ही आनंद मिलेगा। कनॉट प्लेस की गलियों में स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाना एक अलग ही अनुभव है। इसके अलावा अगर आपको रात में बहुत भूख लगती है, तो चांदनी चौक के 'काके दी हट्टी' में जरूर जाएं, यहां का पंजाबी खाना बहुत मशहूर है। ये तीनों जगहें दिल्ली की रातों में स्वाद और मस्ती का मजेदार कॉम्बिनेशन देती हैं।

हौज खास विलेज
अगर आप पार्टी और डांस का मजा लेना चाहते हैं, तो हौज खास विलेज सबसे अच्छी जगह है। यहां कई कैफे और क्लब हैं, जहां पूरी रात मस्ती चलती है। गुरुग्राम का साइबर हब भी पार्टी और म्यूजिक के लिए मशहूर है, यहां खाने-पीने के साथ डांस और लाइव म्यूजिक का मजा लिया जा सकता है। अगर आपको लाइव म्यूजिक और अच्छा माहौल चाहिए, तो सफदरजंग एन्क्लेव के पियानो मैन जैज क्लब में जरूर जाएं। यहां की म्यूजिक नाइट्स बेहद खास होती हैं।

रात में खरीदारी करें
दिल्ली में कुछ बेहतरीन जगहें ऐसी हैं, जो रात में खरीदारी करने के लिए बहुत ही लाजवाब हैं। जी हां, करोल बाग में आपको सभी डिजाइन और हर तरह के कपड़े, मोबाइल एक्सेसरीज और फैशन आइटम मिल जाएंगे। सरोजिनी नगर मार्केट सस्ते और ट्रेंडी कपड़ों के लिए मशहूर है, यहां ब्रांडेड कपड़े भी कम कीमत पर मिलते हैं। वहीं, दिल्ली हाट (INA) में आपको अलग-अलग राज्यों के हाथ से बनाए हुए सामान, क्राफ्ट आइटम और स्ट्रीट फूड भी मिलते हैं। इन तीनों जगहों पर रात के समय काफी चहल-पहल होती है। यहां पर खरीदारी करने का मजा ही कुछ और होता है।

देर रात ड्राइव का मजा लें
अगर आप दिल्ली में रात में ड्राइव का मजा लेना चाहते हैं, तो आप इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक की ड्राइव कर सकते हैं। यह ड्राइव बेहद खूबसूरत है। इस दौरान रास्ते में आपको देखने बेहद अच्छा नजारा देखने को मिलेगा। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर देर रात ड्राइव करना भी मजेदार है, यहां की सड़क साफ और खुली है। अगर आप कुछ सांस्कृतिक देखना चाहते हैं, तो गुरुग्राम में किंगडम ऑफ ड्रीम्स और दिल्ली में कमानी ऑडिटोरियम घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें हैं, जहां नाटक, संगीत और डांस शो होते हैं, जो आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे।

Tags:    

Similar News