Delhi Latest News Live Today 7 August 2025: दिल्ली-एनसीआर की 'एक नजर' में फटाफट पढ़ें ताजा खबरें

Delhi Taja Khabar Today 7 August 2025: दिल्ली-एनसीआर में होने वाली घटनाओं, वारदातों के बारे में जानने के लिए यहां से खबरों को लाइव देख सकते हैं, इसके अलावा यहां से संक्षेप में भी खबरें पढ़ सकते हैं।

Updated On 2025-08-08 08:29:00 IST

दिल्ली की ताजा खबरें पढ़ें।

Delhi Live Latest News Today 7 August 2025: दिल्ली में राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी खबरें आप एक क्लिक में यहां पढ़ सकते हैं। इसके अलावा आप यहां गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें यहां आपकों आसानी से मिल जाएंगी। हेल्थ, क्राइम, अस्पताल, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, पर्यटन स्थल आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में पढ़ सकते हैं। एक नजर में फटाफट खबरें पढ़ने के लिए नीचे की तरफ से स्क्रॉल करें।

Live Updates
2025-08-07 16:52 IST

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को अपना पासपोर्ट रिन्यू कराने की मंजूरी कोर्ट से मिल गई है। हालांकि कोर्ट ने उनके ऊपर एक शर्त भी लगाई है। जानें पूरा मामला...

2025-08-07 13:47 IST

दिल्ली विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र में कथित फांसी घर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी मामले को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने पूरे मामले की जांच के लिए एफआईआर कराने की मांग की है।

2025-08-07 11:50 IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्कूली स्कूली छात्राओं के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस दौरान उन्होंने बच्चियों को तोहफे दिए। साथ ही प्रेस वार्ता करते हुए दिल्लीवासियों को संदेश दिया। पढ़ें पूरी खबर

2025-08-07 11:12 IST

सुप्रीम कोर्ट ने कैश कांड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा (पूर्व में दिल्ली हाई कोर्ट के जज रहे) को झटका दिया है। सर्वोच्च अदालत ने गुरुवार को जस्टिस वर्मा द्वारा कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी।

2025-08-07 11:09 IST

गाजियाबाद पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फॉलोअर्स बढ़ाने और एक्स पर ब्लू टिक के नाम पर ठगी के मामलों में एडवाइजरी जारी की है। साथ ही लोगों से अपील की है कि वे गैरजरूरी लिंक्स पर क्लिक न करें। इससे ठगी का शिकार हो सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर

2025-08-07 09:56 IST

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बुक लवर्स के लिए किताबों का मेला लग चुका है। यह मेला प्रगति मैदान में लगा है, जो 6 से 10 अगस्त यानी रविवार तक चलने वाला है। क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर.. 

2025-08-07 09:41 IST

गुरुग्राम में हीरो होंडा चौक से लेकर उमंग भारद्वाज चौक तक मुख्य सड़क में खांडसा गांव में सेक्टर-37 की क्रॉसिंग पर अंडरपास और यू टर्न अंडरपास बनेगा।

Tags:    

Similar News