Delhi Live News Today 31 August 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग ख़बरें 'एक क्लिक' में पढ़ें

Delhi Live News Today 31 August 2025: दिल्ली-एनसीआर के इस लाइव पेज पर आपको एनसीआर की सभी लेटेस्ट और जरूरी खबरें मिल जाएंगी। आप सिर्फ एक क्लिक में सभी जरूरी खबरें संक्षेप में पढ़ सकते हैं।

Updated On 2025-08-31 18:30:00 IST

दिल्ली ताजा खबरें पढ़ें। 

Delhi Live News Today 31 August 2025: दिल्ली में हर दिन राजनीति, सरकारी योजनाओं, क्राइम, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी तमाम खबरें आती हैं। इसके लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जानकारी मिलती है। इस पेज पर आपको पूरे दिन की हर बड़ी और जरूरी खबर मिल जाएगी। यहां पर आप सिर्फ एक क्लिक में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। इस पेज पर आपको क्राइम, हेल्थ, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, टूरिस्ट प्लेस आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में जानकारी ले सकते हैं। आज की लेटेस्ट और जरूरी खबरें पढ़ने के लिए नीचे की ओर रुख करें।

Live Updates
2025-08-31 16:42 IST

गुरुग्राम में पुलिस ने बुजुर्ग व्यक्ति को हनी ट्रैप में फंसाने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 2 महिलाओं और एक वकील को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग की बेटी की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया है।

2025-08-31 14:57 IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी 11 राजस्व जिलों की सीमाओं को एमसीडी के 12 जोन के हिसाब से व्यवस्थित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह कदम सुशासन की दिशा में अहम साबित होगा। सीएम ने जनता से भी दिल्ली के विकास में सहभागिता बनने का आह्वान किया।  

2025-08-31 14:55 IST

दिल्ली पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि आउटर नॉर्थ पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए नशा तस्करी में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

2025-08-31 13:47 IST

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमले को करीब दस दिन हो गए हैं। हमला करने वाला आरोपी जेल में है, वहीं उसके साथियों पर भी कार्रवाई हो रही है। सीएम रेखा गुप्ता ने अब पहली बार अपने ऊपर हुए हमले की कहानी बयां की है। उन्होंने कहा कि वो मासूम सा बिल्कुल नहीं था, अच्छा हट्टा कट्टा था। सोचा नहीं था कि वो बात सुनने के बाद भी हमला कर देगा।  

2025-08-31 12:57 IST

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने अपने सोशल मीडिया एक्स हेंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने समर्थकों के साथ गली-गली घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में सौरभ भारद्वाज के समर्थकों द्वारा ऐलान किया गया है कि सौरभ भारद्वाज का घर ढूंढकर लाने वाले को 21 लाख रूपये का इनाम दिया जाएगा। क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर...

2025-08-31 11:47 IST

दिल्ली पुलिस ने कालकाजी मंदिर के सेवादार हत्याकांड मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि बीते दिन शुक्रवार की रात को 35 वर्षीय सेवादार योगेंद्र सिंह की चुन्नी-प्रसाद को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने उनकी लाठी-डंडों से पीट- पीटकर सरेआम हत्या कर दी थी। यह पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई थी।

2025-08-31 10:52 IST

दिल्ली में स्कूली छात्रों को अपने स्कूल से ज्यादा कोचिंग पर भरोसा है। ऐसा हम नहीं बल्कि हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है। दिल्ली में 39 फीसदी छात्रों की निर्भरता कोचिंग सेंटर्स पर है, जो राष्ट्रीय औसत 27 फीसदी से कहीं ज्यादा है।  

2025-08-31 10:50 IST

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज यानी रविवार को हुई मुठभेड़ में कुख्यात कपिल नंदू और वेंकट गर्ग गैंग के 2 शार्पशूटर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी 28 अगस्त को थाना छावला इलाके में हुई फायरिंग की वारदात में शामिल थे।

2025-08-31 10:48 IST

गुरुग्राम में स्पेशल टॉस्क फोर्स (STF) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से बदमाश गंभीर रूप घायल हो गया है।  

Tags:    

Similar News