Delhi Live News Today 1 September 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग खबरें सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें
Delhi Live News Today 1 September 2025: दिल्ली-एनसीआर के इस लाइव पेज पर आपको एनसीआर की सभी लेटेस्ट और जरूरी खबरें मिल जाएंगी। आप सिर्फ एक क्लिक में सभी जरूरी खबरें संक्षेप में पढ़ सकते हैं।
Delhi Live News Today 1 September 2025: दिल्ली में हर दिन राजनीति, सरकारी योजनाओं, क्राइम, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी तमाम खबरें आती हैं। इसके लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जानकारी मिलती है। इस पेज पर आपको पूरे दिन की हर बड़ी और जरूरी खबर मिल जाएगी। यहां पर आप सिर्फ एक क्लिक में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। इस पेज पर आपको क्राइम, हेल्थ, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, टूरिस्ट प्लेस आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में जानकारी ले सकते हैं। आज की लेटेस्ट और जरूरी खबरें पढ़ने के लिए नीचे की ओर रुख करें।
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर 'बर्ड फ्लू' का खतरा बढ़ने लगा है। दिल्ली के नेशनल जूलॉजिकल पार्क में बर्ड फ्लू वायरस से 12 पक्षियों की मौत हो गई। इसके कारण चिड़ियाघर को बंद कर दिया है। प्रशासन जैव-सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के साथ निगरानी बढ़ा दी है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि H5N1 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस (बर्ड फ्लू) की पुष्टि होने के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू किया गया। साथ ही पूरे परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है। हर दिन दो बार पूरे परिसर का सर्वे किया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर बाड़, तालाबों और चारगाहों की सफाई करने के साथ कीटाणु नाशक छिड़काव किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ने लगा है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट खोल दिए हैं, जिससे यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी तेजी से दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली में एक बार बाढ़ के खतरे का साया मंडराते हुए दिखाई दे रहा है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट खोल दिए हैं, जिससे यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी तेजी से दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। सोमवार सुबह 10 बजे हथिनीकुंड बैराज से 3,21,653 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं, सुबह 9 बजे 3,29,313 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे पहले सुबह 7 बजे से सुबह 7 बजे 2,72,745 क्यूसेक पानी और 8 बजे 3,11,032 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। कुल मिलाकर सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे कर 12 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया है।
ओखला बैराज के पास कालिंदी कुंज में यमुना नदी का जलस्तर 200 मीटर के निशान के करीब खतरनाक रूप से बढ़ गया है, जिससे नदी के किनारे रहने वाले निवासियों के लिए बाढ़ की चिंता बढ़ गई है। देखें वीडियो...
दिल्ली में सनसनीखेज चाकूबाजी की घटना सामने आई है। रविवार शाम को भारत नगर स्थित सरकारी शराब की दुकान में कुछ नकाबपोश बदमाशों घुस गए। बदमाशों ने चाकू और लाठी डंडों से दुकान के सेल्समैन पर जानलेवा हमला किया, जिससे सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गया। जानें पूरा मामला...
दिल्ली के वजीरपुर इलाके से लापता दो छात्रों की लाश अगले दिन नहर में पाई गई। शनिवार को छठी कक्षा के दो छात्र लापता हो गए थे, जिसके बाद रविवार को उनकी लाश जेजे कॉलोनी के पास से एक नहर से बरामद की गई। मृतकों की पहचान वैभव (11) और यश (12) के रूप में की गई है। जानें पूरा मामला...
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने घुमंतू समुदाय के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने रविवार को बताया कि बीजेपी सरकार राजधानी में घुमंतू समुदाय के परिवारों को स्थायी आवास देगी। इसके साथ ही उनके लिए रोजगार के अवसर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। दिल्ली सरकार घुमंतू परिवारों को उन जगहों पर बसाएगी, जहां पर उनके रोजगार और हाट बाजार की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इसके लिए बीजेपी सरकार ने खास योजना बनाई है। जानें क्या है पूरी योजना...
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-18 के पास शाहबाद दौलतपुर इलाके में रविवार शाम को झुग्गियों में भीषण आग लग गई। इससे कई झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। पुलिस के अनुसार, शाहबाद दौलतपुर स्थित बंगाली बस्ती में लगभग 40 से 45 अस्थायी झोपड़ियां आग की चपेट में आ गईं।
दिल्ली के व्यापारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सीएम रेखा गुप्ता की सरकार ने ऐलान किया है कि दिल्ली के कारोबारियों का पिछले 6 सालों से लंबित करीब 1600 करोड़ रुपए का जीएसटी रिफंड जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। यह रिफंड दिवाली से पहले कारोबारियों के खातों तक पहुंचा दिया जाएगा। बता दें कि दिल्ली के कारोबारियों का यह लंबित जीएसटी रिफंड साल 2019 से बकाया हैं। पढ़ें पूरी खबर...