हथिनीकुंड बैराज से 12 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया
दिल्ली में एक बार बाढ़ के खतरे का साया मंडराते हुए दिखाई दे रहा है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट खोल दिए हैं, जिससे यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी तेजी से दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। सोमवार सुबह 10 बजे हथिनीकुंड बैराज से 3,21,653 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं, सुबह 9 बजे 3,29,313 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे पहले सुबह 7 बजे से सुबह 7 बजे 2,72,745 क्यूसेक पानी और 8 बजे 3,11,032 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। कुल मिलाकर सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे कर 12 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया है।
Update: 2025-09-01 07:55 GMT