Delhi Metro: वायलेट लाइन पर धोखा दे गई दिल्ली मेट्रो, यात्रियों को करना पड़ा लंबा इंतजार

वायलेट लाइन पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं प्रभावित होने से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। संबंधित मेट्रो लाइन के स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ नजर आई।

Updated On 2025-11-08 13:02:00 IST

दिल्ली की वायलेट लाइन पर मेट्रो सेवाएं प्रभावित रही। 

दिल्ली मेट्रो को अपने गंतत्व स्थानों तक तय समय पर पहुंचने के लिए विश्वसनीय सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मानी जाती है। यही वजह है कि ट्रेन पकड़नी है या फिर ऑफिस जाना है, तो दिल्ली मेट्रो पर ही भरोसा किया जाता है। इसका कारण यह है कि एक तरफ जहां कम पैसे में अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकते हैं, वहीं सड़कों पर लगने वाले जाम का भी सामना नहीं करना होता है। हालांकि, आज दिल्ली वायलेट लाइन पर मेट्रो सेवाएं प्रभावित रही, जिस कारण यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली वायलेट लाइन मेट्रो रूट कश्मीरी गेट को राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन से जोड़ती है। ऑफिस टाइमिंग में इस लाइन पर भी यात्रियों की संख्या ज्यादा रहती है। लेकिन, आज इस लाइन पर मेट्रो सेवाएं प्रभावित रही, जिस कारण यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नीरज कुमार ने एक्स पर पोस्ट कर पूछा कि 25 मिनट से इंतजार कर रहा हूं, लेकिन पता नहीं चल रहा कि वायलेट लाइन पर दिल्ली मेट्रो में देरी क्यों हो रही है? योगेश ने पूछा कि ऐसा चलता रहा तो मेट्रो से भरोसा टूट जाएगा। वहीं, दीपक दूबे ने लिखा कि बदरपुर बॉर्डर मेट्रो स्टेशन पर भी मेट्रो नहीं आ रही यहां पर।

डीएमआरसी ने दिया यह जवाब

डीएमआरसी ने सुबह 11:44 बजे अपडेट दिया कि गोविंदपुरी और हरकेश नगर ओखला के बीच सेवाओं में देरी है। अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं। वहीं, 12 बजे दोबारा से अपडेट दिया गया कि सभी सेवाएं सुचारू रूप से शुरू हो चुकी हैं।

रेड लाइन पर डेढ़ घंटे सेवाएं रही थी ठप

बता दें कि 31 अक्टूबर को भी दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर करीब डेढ़ घंटे तक सेवाएं ठप हो गई थी। इस कारण यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने आरोप लगाया था कि मेट्रो सेवाएं ठप होने का कारण भी नहीं बताया जाता। केवल उद्घोषणा होती है कि सेवाओं में थोड़ा विलंब हो सकता है। यात्रियों का कहना है कि अगर समय रहते बताया जाए कि किस वजह से सेवा बाधित हुई, तो उसके अनुरूप फैसला ले सकते हैं कि मेट्रो का इंतजार करें या दूसरी वैकल्पिक व्यवस्था देख लें। यहां क्लिक कर पढ़िये संबंधित खबर

Similar News