Delhi Food: जेएनयू के 5 बेस्ट ढाबे, जिनका स्वादिष्ट खाना बढ़ा देगा आपकी एनर्जी

जेएनयू धरना प्रदर्शनों के लिए फेमस है। आज उन ढाबों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जेएनयू छात्रों का जमावड़ा लगा रहता है।आप भी कम कीमतों पर स्वादिष्ट खाना चख सकते हैं।

Updated On 2025-07-11 13:31:00 IST

जेएनयू के 5 बेस्ट ढाबे, जिनका खाना बढ़ा देगी एनर्जी

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी धरना-प्रदर्शनों के चलते फेमस है। यहां के छात्र अलग-अलग मुद्दों पर बेबाकी से अपनी आवाज उठाते हैं। कई मुद्दे ऐसे होते हैं, जिसका सीधा असर राष्ट्रीय राजनीति पर भी देखा जाता है। अब सवाल आता है कि विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों को एनर्जी कहां से मिलती है। राजनीतिक दल की बात करें तो वे सहुलियत के हिसाब से इन विरोध प्रदर्शनों के लिए अपने विरोधी दल की साजिश बताने लगते हैं। लेकिन, इससे इतर हम जेएनयू के उन ढाबों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां का खाना खाकर आपकी एनर्जी का बढ़ना भी लाजमी है।

यहां का खाना जेब के लिए भी सस्ता है और स्वादिष्ट इतना है कि यहां बार-बार आने को मजबूर हो जाएंगे। तो चलिये देरी किए बिना जेएनयू में खाने-पीने की 5 जगहों के बारे में बताते हैं।

गंगा ढाबा (Ganga Dhaba)

दिल्ली के लोग पराठों के शौकीन हैं। स्वादिष्ट पराठे खाने के लिए मुरथल तक की की दौड़ लगा लेते हैं। क्या आपने जेएनयू स्थित गंगा ढाबा का पराठा ट्राई किया है। अगर नहीं तो बता दें कि यहां के पराठों का स्वाद चखने के लिए दूर-दूर से स्टूडेंट्स आते हैं। यहां की चाय भी खास है। इसके अलावा, यहां का खाना भी घर जैसा लगेगा। यहां का नजारा आपको कॉलेज और यूनिवर्सिटी की याद दिला देगा।


24/7 ढाबा

यह ढाबा सातों दिन 24 घंटे खुला रहता है। यहां की लाइटिंग देखकर आपको महंगे रेस्तरां जैसा अहसास मिलेगा। इस ढाबे की विशेषता यह है कि यहां भारत के किसी भी राज्य के खाने का स्वाद चख सकते हैं। अगर दोस्तों के साथ नाइट पार्टी करने के बाद यूनिवर्सिटी जैसे माहौल में खाने का स्वाद लेना चाहते हैं, तो एक बार इस ढाबे की विजिट अवश्य करनी चाहिए। इसके बाद आपके दोस्त बार-बार इस जगह पर आने के बात कहेंगे।

मुगल ढाबा

जेएनयू का मुगल ढाबा अपने नॉन वेज व्यंजनों की वजह से फेमस है। यहां आप अफगानी व्यंजनों से लेकर मुगलई व्यंजनों के कई विकल्प ट्राई कर सकते हैं। अगर कोई दोस्त शाकाहारी है, तो उसके लिए जेएनयू के अन्य ढाबों का रूख करने की जरूरत नहीं है। यहां नॉन वेज के साथ वेज डिशेज भी परोसी जाती हैं।


टैफ्लाज ढाबा

जेएनयू स्थित नर्मदा हॉस्टल के सामने टैफ्लाज ढाबा भी सस्ते दामों पर विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजन परोसता है। यहां के पुराने फर्नीचर को देखकर भी आपको पुराने ढाबे की याद आ जाएगी। यहां भी आपको भारत की सभी प्रसिद्ध डिशेज मिल जाएंगी। विशेषकर पनीर से बने व्यंजन खास डिमांड में रहते हैं। यह ढाबा भी उन जगहों में शामिल है, जहां आप अपने दोस्तों के साथ कम बजट में पार्टी कर सकते हैं।

जेएनयू लाइब्रेरी कैंटीन

जेएनयू में दक्षिण भारतीय छात्रों की संख्या भी अधिक है। जिस तरह से उत्तर भारतीय लोगों को छोले भटूरे और पराठे पसंद है, उसी तरह साउथ लोगों को इडली, मसाला डोसा जैसे साउथ इंडियन डिशेज पसंद हैं। यही ध्यान में रखते हुए लाइब्रेरी बिल्डिंग के सामने जेएनयू लाइब्रेरी कैंटीन खोली गई है। अगर आप साउथ इंडिया फूड के शौकीन हैं, तो एक बार यहां की विजिट अवश्य बनती है। 

ये भी पढ़ें: कनॉट प्लेस के टॉप 10 रेटिंग वाले ढाबे, जिनका स्वाद भूला नहीं पाएंगे 

Similar News