Delhi Drunk Woman: रोहिणी में नशे में धुत कार चालक महिला ने बैरिकेड को मारी टक्कर, पुलिस कांस्टेबल घायल, गिरफ्तार

Delhi Drunk Woman: दिल्ली में नशे में धुत कार सवार महिला ने कांस्टेबल को टक्कर मार दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

Updated On 2025-12-27 12:05:00 IST

दिल्ली में नशे में धुत कार सवार महिला ने कांस्टेबल को मारी टक्कर। 

Delhi Drunk Woman: दिल्ली के रोहणी इलाके में नशे में धुत कार सवार महिला ने पुलिस बैरिकेड को टक्कर मार दी, इस हादसे में बैरिकेड पर तैनात कांस्टेबल घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कांस्टेबल को हल्की चोटें आई हैं। हालांकि पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, इसके अलावा कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला रोहिणी के सेक्टर-11 का बताया जा रहा है। आरोपी महिला की पहचान 40 साल की आरती जैन के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि आरती हादसे के वक्त सफेद रंग हुंडई की ग्रेंड आई-10 कार में सवार थी। पुलिस का कहना है कि 24 दिसंबर को आरती शराब के नशे में कार में सवार होकर बर्थडे पार्टी से वापस लौट रही थी।

,उस दौरान रोहिणी सेक्टर-11 पंजाब स्वीट्स के पास लगाए गए पुलिस बैरिकेड पर कांस्टेबल रोहित ड्यूटी पर तैनात थे। आरती ने पुलिस बैरिकेड में टक्कर मार दी और रोहित घायल हो गए। मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल रोहित को इलाज के लिए बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया।

आरोपी महिला कार से बाहर नहीं निकली

पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद महिला कार से बाहर नहीं निकल रही थी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि महिला नशे में है, जिसके बाद आरोपी महिला के खिलाफ आइपीसी की धारा 279/337 के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं आरोपी की गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि कांस्टेबल रोहित अब स्वस्थ है, मामले में आगे की जांच की जा रही है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

Tags:    

Similar News