Delhi Double Murder: दिल्ली के जाफराबाद में डबल मर्डर, 2 भाइयों की गोली मारकर हत्या
Delhi Double Murder Case: दिल्ली के जाफराबाद में 2 भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
दिल्ली में 2 सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या।
Delhi Double Murder Case: दिल्ली के जाफराबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 2 सगे भाइयों की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि हत्या की असली वजह का अब तक पता नहीं लग पाया है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान 33 साल के नदीम और 30 साल फजील के तौर पर हुई है। पुलिस का कहना है कि उन्हें देर रात करीब 1 बजकर 40 मिनट पर सूचना मिली थी कि जाफराबाद में 2 युवकों को गोली मार दी गई है। मामले के बारे में पता लगते ही पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो, तब तक फजील की मौत हो चुकी थी। वहीं दूसरा भाई नदीम बुरी तरह घायल हो गया था, जिसे जेपीसी अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस पूछताछ में मृतकों के बड़े भाई ने आरोप लगाया है कि उनके बुआ के बेटों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। भाई का कहना है कि आपसी रंजिश में नदीम और फजील की हत्या की गई है। पुलिस ने बड़े भाई के बयान के आधार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है। इसके अलावा इलाके में लगे CCTV फुटेज को भी खंगाला जा रहा है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।