Delhi: दिल्ली BJP के पहले अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Delhi BJP: दिल्ली बीजेपी यूनिट के पहले अध्यक्ष रहे विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार को निधन हो गया। 94 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।

Updated On 2025-09-30 12:22:00 IST

पीएम मोदी ने वरिष्ठ बीजेपी नेता विजय कुमार मल्होत्रा ​​को श्रद्धांजलि दी।

BJP Leader Vijay Kumar Malhotra Passed Away: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 94 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह दिल्ली बीजेपी यूनिट के पहले अध्यक्ष भी रहे थे। दिल्ली बीजेपी के वर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसकी जानकारी दी। उनके निधन के बाद भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मल्होत्रा के अवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

दिल्ली के एम्स में मल्होत्रा का इलाज चल रहा था और मंगलवार सुबह करीब 6 बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। दिल्ली एम्स की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि वरिष्ठ बीजेपी नेता विजय कुमार मल्होत्रा को एम्स नई दिल्ली में भर्ती कराया गया था, जहां 30 सितंबर 2025 की सुबह उनका निधन हो गया।

PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर शोक जताया। वह विजय कुमार मल्होत्रा के आवास पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। पीएम ने मल्होत्रा के परिवार से बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी। इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी श्रद्धांंजलि दी। वहीं, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कैबिनेट के कई मंत्री भी श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। 

कौन थे विजय मल्होत्रा?

बीजेपी नेता विजय कुमार मल्होत्रा जन्म 3 दिसंबर 1931 को लाहौर में हुआ था। उन्होंने बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के साथ संघ से निकलकर जनसंघ के जरिए राजनीति में कदम रखा था। विजय कुमार मल्होत्रा साफ छवि के बेदाग नेता माने जाते थे।

वे मल्होत्रा दिल्ली प्रदेश जनसंघ के अध्यक्ष (1972-75) और दो बार दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष (1977-80, 1980-84) रह चुके थे। दिल्ली में बीजेपी को बचाए रखने के लिए विजय कुमार मल्होत्रा, केदार नाथ साहनी और मदन लाल खुराना की अहम भूमिका मानी जाती है।

पूर्व PM मनमोहन सिंह को हराया था

बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को चुनाव में हराया था। साल 1999 के आम चुनाव में मल्होत्रा ने मनमोहन सिंह को भारी अंतर से मात दी थी, जिसे उनके राजनीतिक करियर की सबसे बड़ी जीत मानी जाती है। इस चुनाव में मल्होत्रा ने करीब 30 हजार वोटों से मनमोहन सिंह को हराया था।

Tags:    

Similar News