Hill Station Near Haryana: हरियाणा के पास बेस्ट हिल स्टेशन, वीकेंड पर बनाएं घूमने का प्लान
Haryana Near Hill Station: हरियाणा के पास घूमने के लिए अच्छी जगहें हैं, लेकिन अगर आप पहाड़ों का मजा लेना चाहते हैं, तो इन हिल स्टेशनों पर जा सकते हैं। देखें लिस्ट...
हरियाणा के पास घूमने के लिए बेस्ट हिल स्टेशन।
Hill Station Near Haryana: अगर आप हरियाणा में रहते हैं और वीकेंड पर आसपास कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं। तो आप यहां के आसपास के हिल स्टेशन पर जाकर मजे कर सकते हैं। हरियाणा के आसपास ऐसे हिल स्टेशन मौजूद हैं, जहां पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ जाकर प्रकृति का आनंद ले सकते हैं। आप वीकेंड की छुट्टियों में इन हिल स्टेशन पर बड़े ही आराम से इंजॉय कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन हिल स्टेशनों के बारे में, जहां के लिए आप ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
परवाणू हिल स्टेशन
हरियाणा के पास सिर्फ 1 घंटे की दूरी पर काफी खूबसूरत हिल स्टेशन स्थित है। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बसे परवाणू हिल स्टेशन पर जाकर आपको वापस आने का मन नहीं होगा। यह हिल स्टेशन चंडीगढ़ से 30 किमी की दूरी पर है। इस जगह पर आप केबल कार का मजा ले पाएंगे। इसके साथ यहां पर बाइकिंग ट्रेल्स भी है। अगर आप गाड़ियां चलाने में रुचि रखते हैं,तो यह जगह आपके लिए बेस्ट हो सकती है। इसके अलावा यहां पर घूमने के लिए काली माता मंदिर, गोरखा किला, डगशाई जैसी कई जगहें मौजूद हैं।
कसौली हिल स्टेशन
हरियाणा से हिल स्टेशन घूमने के लिए कसौली आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। यह हिमाचल प्रदेश का छोटा सा खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह शानदार और खूबसूरत हिल स्टेशन हरियाणा के पिंजौर से सिर्फ 30 किमी की दूरी पर है। यहां पर आपको ऊंचे पहाड़ और हरे-भरे नजारे देखने को मिलेंगे। कसौली हिल स्टेशन पर टॉय ट्रेन का मजा ले सकते हैं। इसके इसके अलावा कसौली आने वाले टूरिस्ट कैम्पिंग और लंबी पैदल यात्रा करना बेहद पसंद करते हैं। यहां के हरे-भरे और खूबसूरत नजारे टूरिस्टों को काफी आकर्षित करते हैं। यहां पर घूमने के लिए गिल्बर्ट ट्रेल, लवर्स लेन, तिब्बती बाजार, सनसेट प्वाइंट, मंकी प्वाइंट जैसी कई जगहें मौजूद हैं।
नाहन हिल स्टेशन
हरियाणा के पास एक शांत और सुंदर हिल स्टेशन मौजूद है, जो हिमाचल प्रदेश में मौजूद है। यह हिल स्टेशन चंडीगढ़ से करीब 90 किमी की दूरी पर बसा हुआ है, जहां पर आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां पर बोटिंग, कैम्पिंग, ट्रैकिंग जैसी कई एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा यहां पर घूमने के लिए विला राउंड, कालीस्थान मंदिर, मॉल रोड, रेणुका झील जैसी जगहें मौजूद हैं। खासकर यह जगह मंदिरों के जाना जाता है।
मोरनी हिल्स
अगर आप हरियाणा के अंदर हैं, तो आपको हिल स्टेशन पर जाने के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। हरियाणा के पंचकूला में ही खूबसूरत हिल स्टेशन है, जिसका नाम मोरनी हिल्स है। बता दें कि यह हरियाणा का इकलौता हिल स्टेशन है। यहां पर दिल्ली-एनसीआर के भी बहुत से लोग घूमने के लिए आते हैं। मोरनी हिल्स पर आप कई तरह की एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं।
यहां पर घूमने के लिए टिक्कर ताल, मोरनी किला, ठाकुरद्वार मंदिर, करोह पीक जैसी कई जगहें हैं। यहां पर फ्लाइट से आने के लिए आप चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतर सकते हैं, वहां से करीब 52 किमी की दूरी पर मोरनी हिल स्टेशन है। इसके अलावा अगर आप ट्रेन से आते हैं, तो आपको चंडीमंदिर रेलवे स्टेशन उतरना होगा, जो मोरनी हिल्स के सबसे करीब स्टेशन है।