Delhi IGI Airport: IGI एयरपोर्ट पर दो महिला गिरफ्तार, डंकी रूट से जा रही थी अमेरिका

Delhi IGI Airport: पुलिस ने IGI एयरपोर्ट से विदेश जा रही दो गुजराती महिलाओं के साथ एजेंट को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी एजेंट ने अमेरिका में एंट्री कराने के लिए महिलाओं से 85 लाख रुपये का सौदा किया था।  

By :  sapnalata
Updated On 2025-06-26 12:05:00 IST

Delhi IGI Airport

Delhi IGI Airport: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट की पुलिस टीम ने अवैध रूप से अमेरिका जाने वाली दो महिलाओं के साथ एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिलाओं को विदेश भेजने के लिए 85 लाख रुपए में सौदा किया था। आरोपी एजेंट ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि वह कनाडा होते हुए उन्हें अमेरिका पहुंचा देगा। उन्हें अमेरिका पहुंचाने के लिए आरोपी ने फेक  पासपोर्ट और अन्य डॉक्यूमेंट का भी  इंतजाम कर लिया था, लेकिन पुलिस ने आरोपी के प्लान को पूरी तरह चौपट कर दिया।

इस मामले में एडिशनल कमिश्नर उषा रंगनानी ने बताया कि 10-11 जून की रात को दो महिलाएं महिला IGI एयरपोर्ट पहुंची थी। दोनों महिला इमीग्रेशन क्लीयरेंस की प्रक्रिया के लिए काउंटर पर गई। जहां पर उन्होंने अपना नाम किरनजीत कौर और नवनीत कौर बताया। वहीं, पासपोर्ट जांच करते समय पता चला कि उनके पासपोर्ट पर टेंपर किया गया है। उसके बाद दोनों के डॉक्यूमेंट की जांच की गई जिसमें पता चला कि महिलाओं के फोटो को चेंज किया गया है।  

पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया, बाद में पूछताछ में दोनों ने अपनी सही पहचान बताई। जिसमें पता चला कि एक महिला का नाम निधि बेन पटेल और दूसरी का नाम करूपा दर्जी है। यह दोनों गुजरात के अलग-अलग- जिले की रहने वाली हैं।  

महिलाओं के साथ एजेंट भी हिरासत में

महिलाओं ने बताया कि एजेंट ने उन्हें कनाडा से होते हुए USA ले जाने के लिए फर्जी पासपोर्ट इत्यादि का इंतजाम किया था। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने महिलाओं की निशानदेही पर आरोपी एजेंट संदीप पटेल उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर लिया।

कैसे हुआ खुलासा?

महिलाओं के एजेंट ने भरोसा दिलाया कि वह उन्हें अवैध रूप से USA पहुंचा देगा। इस काम के लिए उसने 85 लाख रुपये में सौदा तय किया था। अमेरिका जाने के लिए दोनों महिला अहमदाबाद से पुणे पहुंचीं। वहां पर दोनों को पासपोर्ट के साथ एक नया नाम देकर दिल्ली बुलाया गया और फिर टोरंटो जाने के लिए एयरपोर्ट बुलवाया गया। एजेंट दोनों महिलाओं को फोन के जरिये संपर्क में था। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद इमीग्रेशन क्लीयरेंस के दौरान दोनों की पोल खुल गई।

Tags:    

Similar News