Delhi-Haryana Mausam: दिल्लीवालो! छाता-रेनकोट निकालो, इस पूरे हफ्ते होगी झमाझम बारिश, हरियाणा में भी बदला मौसम

Delhi Weather Rain Chances - Haryana Mausam: दिल्ली में इस पूरे हफ्ते आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर 3 दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, हरियाणा के कई जिलों में भी बारिश के आसार है।

Updated On 2025-06-19 08:33:00 IST

दिल्ली-हरियाणा मौसम अपडेट

Delhi Weather Report: राजधानी दिल्ली में बीते रविवार को हुई बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली। दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 6 डिग्री नीचे गिर गया। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को दिल्ली में 42 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली एनसीआर में मौसम सुहावना बना रहेगा। इस दौरान आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके चलते मौसम विभाग ने 3 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा एनसीआर के शहरों में आंधी तूफान के बारिश बारिश होने की संभावना है। सोमवार को दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में आंधी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार शाम तक गरज–चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना है। 16 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, अगले 6 दिन यानी इस पूरे हफ्ते तक भी बारिश होने के आसार हैं।

हरियाणा (Haryana Rain Chances) में कैसा मौसम का मिजाज?
हरियाणा में बीते रविवार को हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश की वजह से तापमान गिरकर 41 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया, जबकि इससे पहले हरियाणा में लोग 46 डिग्री सेल्सियस की तपन झेल रहे थे। बीते रविवार को हरियाणा के सिरसा में सबसे ज्यादा तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं आज के मौसम की बात करें, तो सोमवार को हरियाणा के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात और पलवल शामिल हैं। इन जिलों में बारिश होने की 25 से 50 फीसदी संभावना है। इसके अलावा बाकी जिलों में 25 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है। बीते रविवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली और तापमान में भी गिरावट हुई।

Tags:    

Similar News