फिर हाईकोर्ट पहुंचे हिष्ट्रीशीटर तोमर बंधु: कुर्की रोकने के मकसद से लगाई अग्रिम जमानत याचिका

सूदखोर तोमर भाइयों को सरेंडर करने कोर्ट ने 18 अगस्त तक उद्घोषणा जारी की थी। उद्घोषणा की अवधि सोमवार को समाप्त हो गई।

Updated On 2025-08-19 12:10:00 IST

History-sheeter Tomar brothers 

रायपुर। सूदखोर तोमर भाइयों को सरेंडर करने कोर्ट ने 18 अगस्त तक उद्घोषणा जारी की थी। उद्घोषणा की अवधि सोमवार को समाप्त हो गई। बावजूद इसके सूदखोरी, एक्सटार्सन, ब्लैकमेलिंग, मारपीट, आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी वीरेंद्र तोमर, रोहित तोमर पेश नहीं हुए। कोर्ट के आदेशानुसार उद्घोषणा अवधि समाप्त होने के बाद दोनों भाइयों की चार संपत्ति कुर्क की जानी है। कुर्की की कार्रवाई से बचने तोमर भाइयों ने अग्रिम जमानत के लिए सेशन कोर्ट में पूर्व में याचिका दायर की थी, जो खारिज हो चुकी है। इसके बाद दोनों भाइयों ने अपने वकील के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर मंगलवार को सुनवाई होगी।

पुलिस अफसरों के अनुसार, कोर्ट में याचिका दायर होने के बाद भी जब तक सुनवाई नहीं होती, कलेक्टर आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने आदेश जारी कर सकता है। आरोपियों के पक्ष में फैसला आने पर कुर्की हटा दी जाएगी। बचाव पक्ष के वकील ने आरोप लगाया है कि मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में पेंडिंग है, इस वजह से संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई गलत है। पुरानी बस्ती सीएसपी के अनुसार कोर्ट के प्रतिवेदन के आधार पर संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई अब राजस्व विभाग के अफसर करेंगे। संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई के दौरान पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराएगी।

आरोपियों की पतासाजी अब भी जारी
पुलिस तथा क्राइम ब्रांच की टीम फरार सूदखोर तोमर भाइयों की पतासाजी करने अब भी जुटी हुई है। तोमर भाइयों के बारे में पुलिस को अब तक किसी भी प्रकार का कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों के मोबाइल सर्विलांस में रखे जाने के बावजूद सूदखोर भाइयों के लोकेशन के बारे में पुलिस को अब तक जानकारी नहीं मिल पाई है। तोमर भाइयों से जुड़े लोगों से पुलिस पूछताछ लगातार जारी है।

गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की हो रही किरकिरी
दो माह से ज्यादा समय से फरार तोमर भाइयों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की किरकिरी हो रही है। इसीलिए पुलिस अफसर तोमर भाइयों की संपत्ति जल्द से जल्द कुर्क हो, इसके लिए प्रयास कर रही है। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद सूदखोर भाइयों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई में तेजी आ सरकती है। इसकी वजह सरेंडर करने की समय सीमा समाप्त होना भी है।

Tags:    

Similar News

संत समागम समारोह में पहुंचे सीएम साय: बोले- कबीरपंथ का छत्तीसगढ़ के जनजीवन में व्यापक प्रभाव

छत्तीसगढ़ को रेलवे के लिए बजट में मिले 7 हज़ार 470 करोड़: यह पिछली सरकार के वक्त से 24% ज्यादा, सीएम ने पीएम का जताया आभार

64 आदिवासी परिवार के लोगों ने की घर वापसी: पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पैर पखारकर किया उनका अभिनंदन

धड़धड़ाती भाग रही वैनगंगा एक्सप्रेस में बच्चे का जन्म: TTE और रेलवे स्टाफ ने बचाई जान, रायपुर पहुंचते ही जच्चा-बच्चा को भेजा अस्पताल