CG की संक्षिप्त खबरें [2 जून]: एनएसयूआई का अनोखा प्रदर्शन, रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद

एनएसयूआई सोमवार को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को लेकर भ्रष्टाचार की बारात निकालेगी। बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।

Updated On 2025-06-02 09:29:00 IST

आज की बड़ी खबरें 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज़ के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेटेड रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

एनएसयूआई का अनोखा प्रदर्शन
रायपुर में एनएसयूआई अनोखा प्रदर्शन करेगी। एनएसयूआई सोमवार को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को लेकर भ्रष्टाचार की बारात निकालेगी। कई विभागों में भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है। कार्यकर्ता ढोल, नगाड़े, घोड़ी, व्यंगात्मक विवाह, दहेज पेटी जैसे प्रतीकात्मक चीजों को लेकर निकलेंगे। दोपहर 2: 30 बजे कृषि विश्वविद्यालय से बारात निकाली जाएगी।

रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर ने पुरानी रंजिश के कारण प्रॉपर्टी डीलर की डंडे से की पिटाई कर दी। रोहित तोमर के बाउंसर्स ने भी प्रॉपर्टी डीलर दशमीत चावला की जमकर की पिटाई की। Vip रोड के कैफे के बाहर गुंडों ने उत्पात मचाया। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं। तेलीबांधा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Tags:    

Similar News