CG की संक्षिप्त खबरें [1 जून]: दुर्ग-कोंडागांव जाएंगे सीएम साय, चावल उत्सव का आयोजन, कांग्रेस सह प्रभारी जरिता लैतफलांग का दौरा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग-कोंडागांव दौरे पर रहेंगे। राज्य सरकार चावल उत्सव का आयोजन करेगी। कांग्रेस सह प्रभारी जरिता लैतफलांग का छत्तीसगढ़ दौरा।

Updated On 2025-06-01 09:38:00 IST

आज की बड़ी खबरें 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज़ के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेटेड रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

दुर्ग-कोंडागांव जाएंगे सीएम साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग-कोंडागांव दौरे पर रहेंगे। सुबह 11:00 बजे रायपुर हेलीपैड से रवाना होंगे। सुबह 11:30 बजे चंद्रनाहूं कुर्मी क्षत्रिय समाज केंद्रीय महा अधिवेशन कार्यक्रम– दुर्ग में शामिल होंगे। दोपहर 1:30 बजे भोंगपाल बुद्ध महोत्सव कार्यक्रम– कोंडागांव में शामिल होंगे। दोपहर 2:15 बजे कोंडागांव से रायपुर वापस आएंगे। दोपहर 3 बजे देवांगन महाकुंभ 2025 कार्यक्रम में शामिल होंगे।

चावल उत्सव का आयोजन
राज्य सरकार चावल उत्सव का आयोजन करेगी। यह आयोजन 7 जून तक होगा। 81 लाख से अधिक राशनकार्डधारी परिवारों को एकमुश्त चावल मिलेगा। जून, जुलाई, अगस्त माह का चावल एकमुश्त वितरित होगा। 13 हजार 928 उचित मूल्य दुकानों को शासन ने चावल आबंटन का निर्देश दिया है।

कांग्रेस सह प्रभारी जरिता लैतफलांग का दौरा
कांग्रेस सह प्रभारी जरिता लैतफलांग का छत्तीसगढ़ दौरा। 3 से 5 जून तक छत्तीसगढ़ में रहेंगी। तीन दिवसीय प्रवास में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगी। विधानसभा और जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में शामिल होंगी।

Similar News