सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी पड़ी महंगी: मंत्री रजवाड़े और MLA टोप्पो के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट करने वाली इंफ्लुएंसर आकांक्षा गिरफ्तार

मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े और विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Updated On 2025-12-26 17:39:00 IST

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार 

संतोष कश्यप- अंबिकापुर। मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े और विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली सोशल मिडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है। सीतापुर थाने में अपराध क्रमांक 471/25, धारा 353(2) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और सीतापुर विधायक राम कुमार टोप्पो ने इसकी शिकायत सीतापुर थाने में की थी। जिसमें इंफ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो पर शासकीय भूमि व आंगनबाड़ी कार्य को लेकर झूठे आरोप लगाने का आरोप है। जनप्रतिनिधियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप है। पत्रकार न होते हुए भी पत्रकारिता जैसा आचरण कर सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया। 

कई थानों में पहले से दर्ज हैं शिकायतें
आपको बता दें कि, इसके खिलाफ पहले से कई थानों में शिकायतें हैं। जिसमें गलत सूचना फैलाने का आरोप है। शुक्रवार को पुलिस ने इंफ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर अग्रिम विवेचना में जुट गई है।  


Tags:    

Similar News