CG की संक्षिप्त खबरें [20 मई 2025]: अचानक कहीं भी उतरेंगे सीएम साय, भू जल संवर्धन मिशन का शुभारंभ, रजिस्ट्री में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
सीएम विष्णुदेव साय अचानक किसी भी जिले के दौरे पर जाएंगे। सीएम साय भू जल संवर्धन मिशन का आज शुभारंभ करेंगे। रजिस्ट्री में 10 नई क्रांतियों पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
आज की बड़ी खबरें
रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज़ के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेटेड रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।
अचानक कहीं भी उतरेंगे सीएम साय
सीएम विष्णुदेव साय अचानक किसी भी जिले के दौरे पर जाएंगे। 10 से 5 बजे तक समाधान शिविर जाएंगे और समीक्षा बैठक लेंगे। शाम 6.15 में रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित भू जल संवर्धन मिशन योजना का शुभारंभ करेंगे।
भू जल संवर्धन मिशन का शुभारंभ
सीएम साय भू जल संवर्धन मिशन का आज शुभारंभ करेंगे। शाम 6.15 मिनट में सीएम योजना का शुभारंभ करेंगे। डिप्टी सीएम अरुण साव भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। यह मिशन छत्तीसगढ़ राज्य नगरी प्रशासन और विकास विभाग द्वारा संचालित होगा। कार्यक्रम के आयोजन में मंत्री केदार कश्यप सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक भी शामिल होंगे।
रजिस्ट्री में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रजिस्ट्री में 10 नई क्रांतियों पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। 3 बजे कोरबा कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कार्यशाला होगी। कार्यशाला में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन शामिल होंगे। उद्योग मंत्री रजिस्ट्री में किए गए बदलाव की जानकारी देंगे। अधिकारी-कर्मचारियों की ट्रेनिंग होगी।