CG की संक्षिप्त खबरें [11 May]: डिप्टी सीएम का महासमुंद दौरा, बांग्लादेशी घुसपैठियों पर सख्ती, पुलिस ने क्लब में मारा छापा

डिप्टी सीएम का महासमुंद दौरा, सामूहिक विवाह-धर्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। बांग्लादेशी घुसपैठियों पर अभियान चलेगा। 'हाइपर क्लब' में पुलिस की छापेमारी।

Updated On 2025-05-11 10:32:00 IST

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज़ के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेटेड रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

डिप्टी सीएम करेंगे महासमुंद का दौरा

डिप्टी सीएम अरुण साव महासमुंद जिले का दौरा करेंगे। 10 बजे डिप्टी सीएम अरुण साव रायपुर से महासमुंद जाएंगे। आदर्श सामूहिक विवाह की स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। कर्मा माता प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ अभियान

अवैध रूप से छत्तीसगढ़ में निवासरत बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ अभियान चलेगा। हर जिले में अभियान के लिए टास्क फोर्स बनाई जाएगी। बिना दस्तावेज निवासरत बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

पुलिस ने आधी रात को मारा क्लब में छापा

रायपुर पुलिस ने आधी रात को क्लब में छापा मारा। ‘हाइपर क्लब’ में पड़ा पुलिस का छापा। देर रात का अवैध संचालन पुलिस ने बंद कराया। रात 12 बजे के बाद भी क्लब खुला था। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। 

Similar News