शपथ ग्रहण के लिए राज भवन मे भव्य तैयारियां: 500 लोगों के लिये बन रहा भोजन , छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के साथ परोसी जाएंगी चटनी

राज भवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी जोरो-शोरो से चल रही है। राज भवन में 500 लोगों की भोजन की विशेष तैयारी की जा रही है।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-08-20 09:15:00 IST

शपथ ग्रहण के लिए राज भवन मे भव्य तैयारियां 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज भवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी जोरो-शोरो से चल रही है। राज भवन में 500 लोगों की भोजन की विशेष तैयारी की जा रही है। सुबह 4:30 बजे से भोजन बनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ी व्यंजन, खुरमी, देहाती बड़ा, चटनी मुख्य भोजन होगा।

भोजन की विशेष तैयारी
बता दें किचन में मौजूद वीआईपी मेहमानों के लिए खास व्यंजन एक से एक डिशेज परोसी जाएंगी। जिसमें स्वादिष्ट खाना होगा तो लाजवाब मिठाइयां होगी।  इस समारोह में मेहमानों की खातिरदारी के लिए छत्तीसगढ़ी व्यंजन मुख्य होगा।

BJP के विधायक भी शपथ समारोह में मौजूद होंगे
बुधवार कि सुबह 10:30 बजे राजभवन में मंत्री शपथ लेंगे। राज्यपाल रमेन डेका मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि, अन्य मंत्री, BJP के विधायक भी शपथ समारोह में मौजूद होंगे। तीन विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। ये तीन विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल,आरंग विधायक गुरु खुशवंत, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शपथ लेगे।

Tags:    

Similar News