राजधानी के फ्लेट्स पर हाथ साफ करने वाले महाराष्ट्र से पकड़े गए: दो चाेरों से 6. 20 लाख का माल भी बरामद
रायपुर के कई क्षेत्रों में स्थित फ्लैटों में आधा दर्जन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दो आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। रायपुर पुलिस ने थाना आमानाका, कबीर नगर, न्यू राजेन्द्र नगर सहित अन्य थाना क्षेत्रों में स्थित फ्लैटों में आधा दर्जन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मूलतः महाराष्ट्र के निवासी है। इस घटना के बाद आरोपी फरार हो रहे थे जिन्हें अम्बिकापुर से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की सोने एवं चांदी के जेवरात, हाथ घड़ी, मोबाईल फोन जप्त कर लिया है। उनकी कुल कीमत है लगभग 6,20,000/- रूपये बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, पहली घटना में पगाटिका कलवा वेकेंटश्वरलु ने थाना आमानाका में रिपोर्ट दर्ज कराया कि, वह सटर्लिंग होम सरोवर पोर्टीको के पास है। रविवार को उनका सपरिवार भिलाई गया था, कि रात करीबन 08.00 बजे घर आकर वापस देखा तो घर के दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। अन्दर जाकर देखा तो रूम का समान बिखरा हुआ था आलमारी खुला हुआ था तथा आलमारी में रखे सोने एवं चांदी के जेवरात नहीं थे।
रॉयल रेजिन्सी में हुई चोरी
दूसरी घटना में लोकनाथ देवांगन ने थाना कबीर नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि, शनिवार को कोई अज्ञात चोर हीरापुर कबीर नगर रॉयल रेजिन्सी स्थित उसके मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखें सोने चांदी के जेवरात तथा नगदी रकम को चोरी कर ले गया।
हिमालन हाईट्स के मकान में चोरी
तीसरी घटना में भावना यदु ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि, रविवार को कोई अज्ञात चोर हिमालन हाईट्स स्थित उसके मकान का ताल तोड़कर कमरे अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखें सोने चांदी के जेवरात को चोरी कर ले गए। उसी कालोनी में निवासरत अनिश कुमार के भी सूने मकान का ताला तोड़कर कमरे में रखें विभिन्न कंपनियों के हाथ घडी़, नगदी रकम एवं चांदी के जेवरात को चोरी कर ले गया था।
आरोपियों ने कबूले गुनाह
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम विनोद सन्नी गौर एवं रेयान उर्फ अमन फैय्याज शेख निवासी महाराष्ट्र का होना बताया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने फ्लैट में चोरी की उक्त घटनाओं को अंजाम देना बताया गया।
आरोपियों के पास से बरामद की गई वस्तुएं
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने के जेवरात 36 ग्राम, चांदी के जेवरात 843 ग्राम,9 नग हाथ घड़ी, 1 नग आईफोन तथा घटना में प्रयुक्त 3 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 6,20,000/- रूपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
1.विनोद सन्नी गौर पिता विनोद गौर उम्र (22) पता बालाजी नगर हाइवे के बगल में टेल्को रोड के बाजू भोसरी थाना बालाजी नगर पुणे महाराष्ट्र।
2.रेयान उर्फ अमन फैय्याज शेख पिता फैय्याज शेख (20) पता केरोल वेस्ट पाइप लाइन आगरा होटल के पास कोहिनूर सिटी थाना कुरला वेस्ट नई मुंबई महाराष्ट्र।