लड़कों- लड़कियों में गदर: शिकायत के बाद बदमाश लड़कों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कुछ अब भी फरार
रायपुर में लड़कियों के साथ मारपीट करने वाले लड़के गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस बाकी लड़कों की तलाश कर रही है।
लड़के-लड़कियों के बीच हुई हाथापाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लड़कियों के साथ मारपीट करने वाले लड़के गिरफ्तार कर लिए गए हैं। दरअसल, बुधवार-गुरुवार की रात करीब एक बजे घाट के पास कुछ लड़कियां अपना जन्मदिन मना रही थीं। वे लाउडस्पीकर पर गाना बजाकर नाच रही थीं।
शोर सुनकर आसपास के लोगों ने विरोध किया। तभी वहां पर कुछ लड़के भी आ गए और लड़कियों को रोकने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ और हाथापाई हुई। इसके बाद लड़कियों ने थाने में मामला दर्ज करवाया। उनके बयान के आधार पर पुलिस ने जानकारी जुटाई और कुछ लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बाकी लड़कों की तलाश जारी है।
लड़कियों को आई गंभीर चोटें
बता दें कि, मारपीट के बाद 5 लड़कियां घायल हुई हैं। लड़कियों की पीठ, कोहनी, आंख-नाक और कान में चोटें आई हैं।
अब क्लब/बार में महिलाओं को नहीं मिलेगी फ्री एंट्री-शराब
इस तरह के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह तय किया गया है कि, छत्तीसगढ़ के क्लबों में महिलाओं को फ्री एंट्री और शराब नहीं मिलेगी। फ्री एंट्री और शराब परोसने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। SSP ने बैठक लेकर क्लब/बार संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं। SSP ने कहा कि, अब महिलाओं को वीकेंड पर फ्री एंट्री नहीं देना और फ्री में शराब भी नहीं देना है। उन्होंने सामाजिक सौहार्द बनाकर रखने की हिदायत दी है।