'विकसित कृषि संकल्प अभियान' 29 से: कृषि मंत्री बोले- इसके जरिए एक देश, एक कृषि, एक टीम की अवधारणा को मिलेगी मजबूती

कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। उन्होंने विकसित कृषि संकल्प अभियान को लेकर चर्चा की।

Updated On 2025-05-28 11:46:00 IST

कृषि मंत्री राम विचार नेताम 

रायपुर। कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। उन्होंने विकसित कृषि संकल्प अभियान को लेकर चर्चा की। यह अभियान 29 मई से 12 जून तक चलाया जाएगा। कृषि मंत्री राम विचार नेता ने कहा कि, प्रदेश के सभी 33 जिलों में यह अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत एक देश, एक कृषि, एक टीम की अवधारणा को मजबूती मिलेगी। पीएम के लैब टू लैब मंत्र को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है।

बता दें कि, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। कल से पूरे देश में अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान कृषि ड्रोन के माध्यम से उर्वरक छिड़काव का प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। मृदा स्वास्थ्य कार्ड (SHC) में अनुशंसित मात्रा अनुसार संतुलित उर्वरक के उपयोग के लिए किसानों को जागरूक किया जाएगा। किसानों को जागरुक करने के लिए सूचना एवं प्रसार प्रोद्योगिकी ( information and communication technology) का व्यापक उपयोग होगा। क्रेडिट कार्ड के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

किसानों को दी जाएगी तकनीकी जानकारी

इसके अलावा फसल चक्र परिवर्तन के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। सिंचाई संसाधनों जैसे ड्रिप, स्प्रिंकलर, जल, संरक्षण/ संवर्धन के तकनीकी चीजों की जानकारी दी जाएगी। ऑयल पाम मशीन और ऑयल सीड्स मिशन के लिए किसानों को दिया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केवाईसी, आधार सीडिंग, सेल्फ रजिस्ट्रेशन फिजिकल वेरीफिकेशन किया जाएगा।

Tags:    

Similar News