ट्रंक कांड में बड़ा खुलासा: करोड़ों की प्रापर्टी के लालच में युवक की हत्या, ASI के बेटे-बहू दिल्ली से गिरफ्तार

प्रॉपर्टी के लालच में एएसआई के बेटे-बहु ने किशोर कुमार पैंकरा की हत्या कर दी। इसके बाद ट्रंक में सीमेंट भरकर उसकी लाश को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

Updated On 2025-06-24 14:42:00 IST

ऑल्टो कार में ट्रंक ले जाते दिखे दो संदिग्ध 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में लाश मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रापर्टी की लालच में एएसआई के बेटे आरोपी अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा ने किशोर कुमार पैंकरा की हत्या कर दी। किशोर के नाम पर करोड़ों की प्रापर्टी है और उसके आगे-पीछे कोई नहीं है।

बताया जा रहा है कि, किशोर पैंकरा की हत्या करने के लिए ही आरोपी अंकित उपाध्याय ने किराए पर मकान लिया था। इंद्रप्रस्थ परिसर में फ्लैट नंबर डी 321 को सितारा बेगम से किराए पर लिया था।

आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
उल्लेखनीय है कि, रायपुर के इंद्रप्रस्थ इलाके में ट्रंक में एक युवक की लाश मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। वहीं सबसे पहले पुलिस को उस दुकान का सुराग मिला जहां से ट्रंक खरीदा गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रंक गोलबाजार पेटिलाइन से खरीदी गई थी। ट्रंक विक्रेता शब्बीर ने बताया कि, युवक-युवती ने ट्रंक खरीदा था। संदेही सुबह-सुबह ट्रंक खरीदने पहुंचे थे। शब्बीर ने पुलिस को संदिग्धों का हुलिया भी बताया। उसने कहा कि, वे एक कार में आए थे। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर फर्जी नंबर प्लेट वाली कार का पता लगाया गया। इसके बाद आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। 


रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे-बहू ने दिया वारदात को अंजाम
बताया जा रहा है कि, ट्रंक कांड के मास्टरमाइंड रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे-बहू अनिल उपाध्याय और पत्नी शिवानी शर्मा हैं। उन्होंने इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में भी एक घर ले रखा था। हत्या उनके घर में ही की गई। जब लाश से बदबू आने लगी तो उन्होंने लाश को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। इस वारदात में उनके साथ दो और आरोपी भी शामिल हैं। मृतक की पहचान किशोर कुमार पैंकरा के रूप में हुई है। उन्होंने हत्या क्यों की इसका खुलासा होना अभी बाकी है। 


इसी कार में लाश को ठिकाने लगाने ले गए थे आरोपी 


इसी दुकान से खरीदा था ट्रंक 

.

Tags:    

Similar News