पेड़ों की कटाई का विरोध: पूर्व मंत्री विधायक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण किए गए गिरफ्तार
रायगढ़ जिले में पेड़ कटाई का विरोध करने वाले 50 से अधिक को ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया है।
By : Ck Shukla
Updated On 2025-06-26 15:13:00 IST
पेड़ काटते हुए
अमित गुप्ता - रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से पेड़ों के कटाई की घटना सुर्खियों में आई है। जहां पेड़ों की कटाई को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है। विरोध में शामिल लगभग 50 से ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला तमनार ब्लॉक के मुड़ा गांव का है। जहां एक कंपनी कोल ब्लॉक के लिए उत्खनन कर रही है। विरोध में शामिल होने वाले पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया और लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार को भी गिरफ्तार किया गया है।
1500 से अधिक पेड़ काटेंगे
गौरतलब है कि, इस पूरे मामले में उत्खनन के लिए कंपनी 1500 से अधिक पेड़ काट रही है। जिसका 50 से अधिक ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू किया। घटनास्थल पर पुलिस बल फॉरेस्ट और जिला प्रशासन तैनात है।