बर्फ फैक्ट्री में गैस ब्लास्ट: मालिक की हुई मौत, तीन अन्य घायल, ओपी चौधरी ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात
रायगढ़ जिले में स्थित बर्फ फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटाने से मालिक की मौत हो गई। वहीं 3 अन्य लोग घायल हो गए।
बर्फ फैक्ट्री में गैस ब्लास्ट
अमित गुप्ता - रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित बर्फ फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटाने से एक की मौत हो गई। वहीं 3 अन्य लोग घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लोगों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के गांजा चौक की है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम संजय सहगल था। वह बर्फ फैक्ट्री का मालिक है। मंगलवार को वह बर्फ जमाने के लिए गैस को एडजस्ट कर रहा था। इसी दौरान अचानक ऑक्सीजन सिलेंडर फटा गया। इसकी चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं अमन पटेल सहित 2 अन्य घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लोगों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई मेें जुट गई है।
रायगढ़ जिले में स्थित बर्फ फैक्टी में गैस ब्लास्ट हो गया। इस जानकारी मिलते ही वित्त मंत्री ओपी चौधरी घटना स्थल पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पीड़िता परिवार से मुलाकात कर रहे हैं। @OPChoudhary_Ind @RaigarhDist #Chhattisgarh #CGNews #IceFactory @RaigarhPolice #Accident pic.twitter.com/Q4QQ3RE5dS
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) June 3, 2025
इस जानकारी मिलते ही वित्त मंत्री ओपी चौधरी घटना स्थल पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पीड़िता परिवार से मुलाकात कर रहे हैं।