अरपा भैंसाझार बैराज में मिली युवक की लाश : दोस्त की अब भी तलाश, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

अरपा भैंसाझार बैराज घूमने गए युवक की 5 दिन बाद तैरती हुई लाश मिली है। वहीं उसका दूसरा साथी अब तक लापता चल है। 

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-06-28 10:01:00 IST
अरपा भैसाझार बैराज में डूबा युवक

प्रेम सोमवंशी/कोटा- छत्तीसगढ़ के कोटा जिले में स्थित अरपा भैंसाझार बैराज घूमने गए युवक की 5 दिन बाद तैरती हुई लाश मिली है। वहीं उसका दूसरा साथी अब तक लापता चल है। 

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कुआजती के रहने वाले 30 साल के अशोक दास मानिकपुरी और उसक दोस्त 24 साल का राजेश यादव 19 जून को अरपा भैसाझार बैराज घूमने जाने की बात कह कर घर से निकले थे। इसके बाद से घर वापस नहीं लौटे हैं। जिसके बाद दोनों युवक के परिवार वालों ने रतनपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मछुआरे ने एक लाश तैरती हुई देखी

26 जून की देर शाम को मछुआरे ने बैराज में एक लाश तैरती हुई देखी, जिसकी सूचना रतनपुर थाना को दी गई। रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं राजेश यादव का शव मिलने के बाद पुलिस को संदेह है कि, कहीं अशोक मानिकपुरी बैराज में डूब हुआ तो नहीं है। इसलिए पुलिस ने गोताखोर की मदद ली और बैराज में खोजबीन शुरू कर दी है। 

अरपा बैराज में ऐसा क्या हुआ

19 तारीख को अरपा बैराज में राजेश यादव डूब गया और अशोक मानिकपुरी का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। रतनपुर पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। राजेश यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और अशोक मानिकपुरी के मिलने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा। 

Similar News

कोरबा में किसान ने की आत्महत्या की कोशिश: धान न बिकने और टोकन न मिलने से था नाराज, अस्पताल में करवाया गया भर्ती

नशेड़ी युवकों में चाकूबाजी: एक की मौत, दो संदिग्ध हिरासत में लिए गए

रायपुर में पकड़ी गईं कजाकिस्तान की दो महिलाएं: बिना वीजा-पासपोर्ट के रह रहे थे, हिरासत में लिए गए

मंच पर अश्लील डांस: एसडीएम को नोटिस, दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच