निकाय चुनाव के नतीजे : सभी 10 नगर निगमों में भाजपा आगे, ज्यादातर नगर पंचायतों/ पलिकाओं पर भाजपा का कब्ज़ा, देखिए LIVE
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। प्रदेश के 10 नगर निगमों में भाजपा आगे है। ज्यादातर नगर पंचायतों और पालिकाओं में भाजपा ने कब्ज़ा कर लिया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। इसके साथ यह तय को जाएगा की जीत का ताज किसके सिर पर सजेगा। प्रदेश के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों सहित 173 नगर निकायों के नतीजे आएंगे। अब तक की मतगणना के अनुसार, प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। वहीं ज्यादातर नगर पंचायतों और पालिकाओं पर भाजपा ने कब्ज़ा कर लिया है।
नगर पंचायत धमतरी, भानुप्रतापपुर, पखांजूर के अध्यक्ष पद पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। यहां से बीजेपी की प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। कांकेर में कांग्रेस 10 और भाजपा ने 5 में जीत हासिल की है। राम नगर वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई है। वहीं जवाहर वार्ड और अलबेलापारा में भी भाजपा ने जीत हासिल की है। जबकि नपं. भानुप्रतापुर में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निखिल सिंह राठौर ने जीत हासिल की है।
कुनकुरी में कांग्रेस की जीत
सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े ने 196 वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी देवन्ती साहू को हराया है। वहीं कवर्धा नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में बीजेपी ने जीत हासिल की है। वहीं कुनकुरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील गुप्ता की जीत हुई है उन्होंने भाजपा के सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय कुनकुरी विधानसभा से ही आते हैं।
कसडोल में कांग्रेस का सूपड़ा साफ़
बलौदा बाजार जिले के नगर पंचायत रहसी के कांग्रेस प्रत्याशी नंदेश्वर साहू अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। नगर पंचायत पलारी से कांग्रेस प्रत्याशी गोपी साहू ने एक हजार से अधिक मतों से अध्यक्ष पद पर कब्ज़ा किया है। वहीं नगर पालिका सिमगा से निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह भाटिया ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। जबकि कसडोल और टुण्ड्रा नगर पंचायत में भाजपा की जीत हुई है। कसडोल नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू बने। वहीं टुण्ड्रा से छतराम साहू अध्यक्ष बने। कसडोल नगर पंचायत में कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो गया है। कसडोल नगर पंचायत से सभी कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों को हार मिली है।
बीजापुर नगरपालिका में भाजपा की वापसी
बलरामपुरनगर पंचायत वाड्रफनगर में बीजेपी अध्यक्ष की जीत हुई है। मानसिंह धुर्वे ने 67 वोट से जीत दर्ज की है। नतीजे आने के बाद से ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। 15 वार्डों में से 09 वार्डों में भाजपा पार्षदों ने कब्ज़ा किया है। वहीं बीजापुर नगरपालिका में भाजपा की वापसी हुई है। भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी और जश्न का माहौल है।
कुरुद नपं. में भाजपा का कब्ज़ा
कुरुद नगर पंचायत से भाजपा की ज्योति चंद्राकर 262 वोट से चुनाव जीत गई है। यहां पर 9 कांग्रेस और 6 भाजपा पार्षद चुनाव जीते हैं। वहीं भखारा-भठेली में भाजपा से ज्योति जैन 640 वोटों से चुनाव जीत गई है। यहां भाजपा के 12 और कांग्रेस कर 3 पार्षदों ने जीत हासिल की है।
नारायणपुर में 25 साल बाद भाजपा की वापसी
नगर पालिका परिषद नारायणपुर में अध्यक्ष पद में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। यहां के 15 वार्ड में भाजपा 13 और कांग्रेस 2 वार्ड में सिमट गई है। नारायणपुर में भाजपा ने 25 साल बाद कब्जा किया है। इंद्र प्रसाद बघेल नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बने।
छुरा नपं में बीजेपी का कब्ज़ा
गरियाबंद जिले के छुरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी लोकेश्वरी निषाद 200 मतों से की जीत हासिल की है। सारंगढ़ जिले के सरिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत हुई है। कमलेश अग्रवाल को जनता का आशीर्वाद मिला है। कवर्धा जिले के नगर पंचायत पांडातराई में बीजेपी 654 वोट से जीत गई है। बीजेपी प्रत्याशी सरिता सोनी की जीत हुईं है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सविता पाटस्टर को 654 वोटों से मात दी है।
थान खम्हारिया में भाजपा की जीत
बेमेतरा जिले के नगर पंचायत थान खम्हारिया में भाजपा प्रत्याशी अनिता चंदन अग्रवाल ने अध्यक्ष पद पर कब्ज़ा कर लिया है। गरियाबंद जिले के राजिम से नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी महेश यादव की जीत हुई है। वहीं बलरामपुर जिले के नगर पंचायत राजपुर में बीजेपी का कब्जा हुआ है। यहां से बीजेपी के अध्यक्ष धरम सिंह 1 हजार 289 वोट से जीते हैं।
गौरेला नगर पालिका में भाजपा का कब्ज़ा
पेंड्रा जिले के गौरेला नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी मुकेश दुबे ने 4 हजार 459 वोट से जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी मुकेश दुबे को 6 हजार 750 वोट मिले हैं। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी शकीला बेगम को हराया है। कांग्रेस प्रत्याशी अशोक शर्मा तीसरे नंबर पर रहे हैं।