ठगी का अनूठा तरीका : पुराने बर्तन और जेवरात के बदले नया देने का लालच, लाखों के जेवरात लेकर महिला फरार

राजधानी रायपुर से लगते गांवों में इन दिनो ठगी का नया तरीका आजमाया जा रहा है। महिलाएं इस तरीके का आसान शिकार बन रही हैं।

Updated On 2024-03-16 16:53:00 IST
Dharsiwa-koora

प्रेमलाल पाल धरसींवा-कूरा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगते धरसीवा थाना क्षेत्र से ठगी का मामला सामने आया है। जहां फेरीवाली एक अज्ञात महिला ने सात महिलाओं को सोने- चांदी के डिजाइन दिखाने की आड़ में हजारों रुपए देने का लालच देकर जेवरात पार कर दिए। पार जेवरातों की कुल कीमत 4 लाख रुपए बताई जा रही है। ठगी का अहसास होने पर महिलाओं ने इसकी शिकायत थाने दर्ज कराई। पुलिस केस दर्ज कर अज्ञात महिला की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना धरसीवा से लगे नगर पंचायत कूंरा के वार्ड़ 12,13,14, की है। बताया जा रहा है कि, महिला घरों और गालियों में घूम - घूमकर पुराने बर्तन के बदले नये बर्तन खरीदने का काम करती थी। गांव की भोली - भाली महिलाओं को अपने चाल में फंसाकर कहती थी कि, पुराना बर्तन है तो उसे बदलो, उसके बदले में नया बर्तन दूंगी। 

जेवर की तस्वीर के बदले पैसे देने का दिया लालच

ऐसा करते वह लगातार घरों-घर पहुंचकर महिलाओं से मुलाकात करती रही थी। कई पुराने बर्तन के बदले महिलाओं को विश्वास दिलाने के नया बर्तन भी दी थी। इसके बाद उक्त महिला ने विश्वास जीतने के बाद फिर कहने लगी कि, आप लोगों के पास सोने -चांदी के जेवर हैं तो मुझे दो, मैं उनको मेरे बड़े साहब के पास ले जाकर उनका फोटो खिंचाकर आपको वापस करूंगी। इसके बदले आपका जेवर और पैसा भी दूंगी। 

सात महिलाओं को बनाया अपना शिकार 

उसके झांसे में आकर सात महिलाओं ने अपने जेवर भी उसे दे दिए। तय समय तक जेवर की वापसी का इंतजार करती रहीं, लेकिन महिला वापस आई नहीं। इसके बाद महिलाओं ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तब ठगी का अहसास हुआ। 14 मार्च को पीड़िताओं ने अज्ञात महिला के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर महिला की तलाश में जुट गई।

Similar News

दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर भेंट की दीपकमल पत्रिका

भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन: मंत्री टंकराम वर्मा के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने लगाई दौड़

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम साय: बोले- स्काउट एक जीवन पद्धति, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है

जंबूरी में भ्रष्टाचार के आरोप: कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल की याचिका कोर्ट में मंजूर

धान खरीदी के सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब आफ लाइन मिलेगा टोकन, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

महानदी की सफाई पर विधायक साहू के प्रयास तेज: अंतरजिला बैठक में शीघ्र काम शुरू करने पर बनी सहमति