राष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ दौरा :  25- 26 अक्टूबर को आएंगी रायपुर, कई कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 और 26 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही हैं। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक अफसर सुरक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। 

Updated On 2024-10-24 13:01:00 IST
दो दिवसीय छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएँगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 और 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक अफसर हाईअलर्ट हो गए है। वहीं इस दौरान रायपुर और दुर्ग, IG अमरेश सुरक्षा की कमान संभालेंगे। साथ ही एक हजार से अधिक जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। राष्ट्रपति मुर्मू दौरे के दौरान आधा दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में शामिल होगी। 

राष्ट्रपति मुर्मू की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक अफसर अलर्ट मोड पर आ गए हैं। इस दौरान रायपुर रेंज IG अमरेश मिश्रा राष्ट्रपति मुर्मू की सुरक्षा कमान संभालेंगे दूसरे जिलों के अफसरों और बल को रायपुर बुलाया गया है। राष्ट्रपति सुरक्षा के लिए 8 DIG और करीब 10 एसपी रैंक के अफसर तैनात होंगे। एडिशनल SP सहित DSP रैंक के दो दर्जन से अधिक अफसर राष्ट्रपति की सुरक्षा करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार मॉकड्रिल किया जा रहा है।

25 अक्टूबर 2024 (पहला दिन)

सुबह 11 बजे राष्ट्रपति का रायपुर एयरपोर्ट पर आगमन।
सुबह 11:30 बजे रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
दोपहर 1 बजे एम्स से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी।
दोपहर 3 बजे NIT रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।
शाम 4:30 बजे नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात।
शाम 6 बजे राजभवन लौटेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी।

इसे भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में चक्रवात दाना का दिखेगा असर : गरज- चमक के साथ हो सकती है बारिश

26 अक्टूबर 2024 (दूसरा दिन)

सुबह 9 बजे विवेकानंद सरोवर, रायपुर का दौरा।
सुबह 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान।
सुबह 11 बजे IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
दोपहर 1:30 बजे भिलाई से वापस रायपुर स्थित राजभवन लौटेंगी।

दोपहर 3:30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।
शाम 5 बजे दीक्षांत समारोह के बाद दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगी।


 

Similar News