पुलिस अफसरों के तबादले : बदले गए मोहला-मानपुर एसपी, कई एसडीओपी और उप पुलिस अधीक्षकों का हुआ ट्रांसफर
पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। जिसके तहत मोहला मानपुर में एसपी यशपाल सिंह को नियुक्त किया गया है।
By : Ck Shukla
Updated On 2024-03-11 20:18:00 IST
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पुलिस महकमें में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। जिसके तहत मोहला मानपुर में एसपी यशपाल सिंह को नियुक्त किया गया है। वहीं वर्तमान एसपी रत्ना सिंह को वापिस पुलिस मुख्यालय पदस्थ बुला लिया गया है। इसके अलावा राज्य पुलिस सेवा के 32 अधिकारियों की बदली भी कर दी गई है।