अफसरों के तबादले : राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों का तबादला दो दिन में दूसरी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी
छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद प्रशासनिक सर्जरी का दौर अब तक जारी है। मंगलवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों के तबादले कर दिए गए।
By : Ck Shukla
Updated On 2024-02-27 18:54:00 IST
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने मंगलवार को 19 और अफसरों का ट्रांसफर किया है। आज जिनका तबादला किया गया वे सभी राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर हैं। ये सभी अलग-अलग विभागों में पदस्थ थे। ये बीते 24 घंटे में दूसरी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी है। उल्लेखनीय है कि, सोमवार को 40 से अधिक अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था। इनमें तीन जिलों के कलेक्टर भी बदले गए थे।