केशकाल घाटी में पलटा ट्रेलर : आवाजाही घंटों बाधित, गाड़ियों की लगी लम्बी कतार 

बस्तर की लाइफ लाइन केशकाल घाटी में बीती रात ट्रेलर गाड़ी के पलटने से वाहनों की लम्बी जाम लग गई थी। जिसके कारण घंटों तक आवाजाही ठप हो गया।   

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-10-08 10:41:00 IST
केशकाल घाटी में ट्रेलर पलटने से घंटों तक आवाजाही बाधित रहा

कुलजोत संधू - फरसगांव। छत्तीसगढ़ के कोंड़ागांव जिले के केशकाल घाटी में बीती रात ट्रेलर ट्रक पलट गया। जिसके बाद नेशनल हाइवे 30 में वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। जिसके कारण वाहनों की लम्बी कतार लग गई थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बाधित आवाजाही को चालू कर दिया गया। ट्रेलर रायगढ़ से जगदलपुर की ओर फेब्रिकेशन समान लेकर जा रहा था।  सड़कों की ख़राब हालत के चलते भारी वाहनों के पलटने का सिलसिला निरंतर जारी है।   

पिकअप वाहन पलटा 

वहीं कुछ दिनों पहले कवर्धा जिले में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 25 लोग घायल हो गए थे। वहीं हादसे में घायल लोगों को एंबुलेंस की मदद से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती में भर्ती  कराया गया। जहां पर सभी घायलों का इलाज किया गया। 

यह पूरा मामला लोहारा थाना क्षेत्र का है। जहां पर बचेड़ी गांव में सुबह करीब 7:30 बजे पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में 25 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। डायल 112 टीम और संजीवनी 108 एंबुलेंस के मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहारा में इलाज कराया गया। 

इसे भी पढ़ें...बीजापुर में नक्सलियों की बर्बरता : ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, पर्चा बरामद 

पिकअप वाहन पलटा 

वहीं कुछ दिनों पहले धमतरी जिले में मजदूरों से भरा पिकअप हादसे का शिकार हो गया। पिकअप पलटने से हादसे में 20 मजदूर घायल हो गए थे। जिसके बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां के कोर्रा गांव  के मजदूर खेती के काम करने के लिए पिकअप से मासूल गांव जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में 40 मजदूर सवार थे जिनमें से 20 लोगों को चोटें आई थी। वहीं सभी घायल लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Similar News