अमर बलिदान स्मृति दिवस: गुरु गोविंद सिंह के चारों बच्चों के बलिदान और सिख समाज के योगदान के बारे में लोगों को दी गई जानकारी

गुरु गोविंद सिंह के परिवार का अमर बलिदान स्मृति दिवस को शहीद पार्क में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उनके परिवार के बारे में लोगों को बताया गया।

Updated On 2025-12-29 19:46:00 IST

अमर बलिदान स्मृति दिवस का आयोजन 

लीलाधर राठी- सुकमा। गुरु गोविंद सिंह के परिवार का अमर बलिदान स्मृति दिवस को शहीद पार्क में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक के नगर संघचालक सुबीर नंदी, मुख्य अतिथि महापौर संजय पांडेय और अध्यक्षता गुरु सिंह सभा अध्यक्ष अमरिक सिंह रहे। महापौर संजय पांडेय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह बलिदान सिख धर्म और इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उनके चार पुत्रों- साहिबजादे अजीत सिंह, साहिबजादे जुझार सिंह, साहिबजादे जोरावर सिंह और साहिबजादे फतेह सिंह ने धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

कार्यक्रम अध्यक्ष अमरिक सिंह ने कहा कि 1705 में मुगलों ने गुरु गोविंद सिंह और उनके साथियों पर हमला किया, जिसमें उनके दो बड़े साहिबजादे अजीत सिंह और जुझार सिंह ने वीरता से लड़ते हुए बलिदान दिया। छोटे साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए कहा गया। लेकिन उन्होंने धर्म परिवर्तन से इनकार कर दिया और उन्हें जिंदा दीवार में चुनवा दिया गया। माता गुजरी ने भी अपने पोतों की शहादत के बाद प्राण त्याग दिए ।इसको आज की नई पीढ़ी को किताबों में पढ़ाना चाहिये। 


गुरु गोविंद सिंह के परिवार का बलिदान सिख धर्म की मजबूत नींव- सुबीर नंदी
संगोष्ठी के मुख्य वक्ता सुबीर नंदी ने गुरु गोविंद सिंह के परिवार के बलिदान का महत्व बताया और आज सभी को उनकी शहादत को ना भुलाने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि गुरु गोविंद सिंह के परिवार का बलिदान सिख धर्म की नींव को मजबूत करता है। हमें सिखाता है कि सत्य, धर्म और न्याय की रक्षा के लिए कोई भी त्याग बहुत बड़ा नहीं होता। यह बलिदान साहस, धर्म और मानवता की रक्षा का प्रतीक है।

गुरु गोविंद सिंह के परिवार का बलिदान विश्व इतिहास में दर्ज- कर्मजीत कौर
वहीं कर्मजीत कौर ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के परिवार का बलिदान विश्व इतिहास में दर्ज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर बाल दिवस की घोषणा का हम दिल से स्वागत करते है। 


ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित
पतंजलि परिवार जगदलपुर के द्वारा शहीद पार्क जगदलपुर मे संगोष्ठी में वक्ताओं सहित संरक्षक डॉ सुषमा झा, दीदी करमजीत कौर, लीलिमा साहा,अनिल लुकंड, रणजीत पांडेय,जयराम देवेंद्र देवांगन विशेष रूप से उपस्थित हो अपने आतिथ्य देते हुए विचार प्रगट किया साथ शहर के बहुत ही गणमान्य लोग उपस्थित हुए। इस आयोजन के मार्गदर्शक व प्रेरक जितेंद्र मिश्रा, रबिन्द हेमनानी, कलविंदर सिंह, शिव रतन खत्री, मनोज शुक्ला, सहित पूरा पतंजलि परिवार को बहुत- बहुत बधाई। कार्यक्रम का कुशल संचालन आदरणीय मनोज चंद्रा ने किया। उपस्थित जनसमूह ने पतंजलि के इस आयोजन को खूब सराहा और अपने पूर्वजों की तरह जीवन जीने का संकल्प लिया।

Tags:    

Similar News