CG की संक्षिप्त खबरें [1 Aril] : नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा, पेट्रोल और शराब की कीमत घटी 

चैत्र नवरात्रि का आज तीसरा दिन है। आज मां चंद्रघंटा की पूजा की जा रही है। छत्तीसगढ़ में आज से पेट्रोल और शराब सस्ती होगी।

Updated On 2025-04-01 10:46:00 IST
आज की बड़ी खबरें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा 

चैत्र नवरात्रि का आज तीसरा दिन है। आज मां चंद्रघंटा की पूजा की जा रही है। मां चंद्रघंटा का रूप अत्यंत शांत और ममतामयी है। माता को आज खीर का भोग लगाया जाएगा। माता मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। 

पेट्रोल और शराब की कीमत घटी 

छत्तीसगढ़ में आज से पेट्रोल और शराब सस्ती होगी। राज्य सरकार ने पेट्रोल में एक रुपए की कमी की है। वहीं शराब के दामों में चार से साढ़े नौ फीसदी तक की कमी की गई है। 

Similar News