CG की बड़ी ख़बरें : शहीदों को श्रद्धांजलि देने जाएंगे सीएम साय, महापौर पद के लिए आरक्षण प्रक्रिया आज

सीएम विष्णुदेव साय बीजापुर जिले के कुटरू में आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने दंतेवाड़ा जाएंगे। महापौर पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया आज होगी।

Updated On 2025-01-07 09:35:00 IST
CG की बड़ी ख़बरें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

मंगलवार की बड़ी खबरें 

सीएम साय का दंतेवाड़ा दौरा : सीएम विष्णुदेव साय बीजापुर जिले के कुटरू में आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने दंतेवाड़ा जाएंगे। इसके बाद वे राजिम के लिए रवाना होंगे। जहां पर वे  12.55 बजे गरियाबंद जिले के राजिम स्थित कॉलेज ग्राउण्ड स्टेडियम पहुंचेंगे।  इस दौरान सीएम साय राजिम में मंदिर दर्शन करेंगे और राजिम माता जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 3 बजे रायपुर लौट आएंगे। 

महापौर पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया : महापौर पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया आज होगी। सुबह 10.30 बजे प्रक्रिया शुरू होगी। दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रक्रिया होगी। नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए भी आरक्षण होगा।  

Similar News