दस निगमों के मेयर का कार्यकाल हो रहा खत्म : आज नांदगांव का चार्ज लेंगे कलेक्टर

10 नगर निगमों के मेयर का कार्यकाल खत्म होना शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही उनके स्थान पर सरकारी अधिकारी प्रशासक के निगम का कामकाज संभालेंगे।

Updated On 2025-01-02 10:57:00 IST
नगर निगम रायपुर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में पांच साल से मेयर के रूप में कार्य कर रहे चुने हुए महापौर के कार्यकाल की अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है। गुरुवार से अगले नौ दिनों तक 10 नगर निगमों के मेयर का कार्यकाल खत्म होना शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही उनके स्थान पर सरकारी अधिकारी प्रशासक के निगम का कामकाज संभालेंगे। राज्य सरकार के रूप में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। सभी मेयरों के स्थान पर संबंधित जिले के कलेक्टर प्रशासक के रूप में नियुक्त किए गए हैं।

गुरुवार से खत्म होगा मेयरों का कार्यकाल

जिन निगमों में मेयरों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है उनमें पहला नंबर राजनांदगांव निगम के मेयर का है। 3 जनवरी को मेयर का कार्यकाल खत्म होने के बाद वहां कलेक्टर प्रशासक होंगे। इसके बाद 4 जनवरी को बिलासपुर निगम और जगदलपुर निगम, रायपुर, धमतरी, दुर्ग, रायगढ़, चिरमिरी मेयर की जगह 6 जनवरी को प्रशासक बैठेंगे। 8 जनवरी को अंबिकापुर, और 10 जनवरी को कोरबा निगम का कामकाज कोरबा के कलेक्टर संभालेंगे।

इसे भी पढ़ें...सीएम सचिवालय में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय : सचिवों के विभागों के साथ संभागों की भी सौंपी कमान

निकाय चुनाव की उल्टी गिनती शुरू

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस सिलसिले में सबसे पहले नगरीय निकायों में वार्डों के आरक्षण का काम पूरा कर लिया गया है। इसी क्रम में अब अगली बारी है मेयरों के आरक्षण की है। राज्य के जिन 10 निगमों में नया चुनाव होना है वहां 7 जनवरी को मेयर पद के लिए आरक्षण किया जाएगा। खास बात ये है कि इस बार मेयर का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होगा। पिछला मेयर चुनाव कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अप्रत्यक्ष प्रणाली से किया गया था। यही नहीं बरसों बाद छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के चुनाव बैलेट (मतपत्र) के माध्यम से होंगे। इससे पहले कुछ साल से यह चुनाव ईवीएम से कराया जा रहा था। राज्य में ऐसे युवा जो 1 जनवरी को 18 साल की आयु प्राप्त कर चुके हैं, उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। नए नाम 6 जनवरी तक जोड़े जाएंगे। दावा आपत्ति के बाद 15 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। इसके बाद राज्य सरकार राज्य निर्वाचन आयोग के इस संबंध में सूचना भेजेगी। इसके बाद आयोग किसी भी दिन राज्य में नगरीय निकायों के चुनाव की घोषणा कर सकता है। राज्य में पहली बार निकाय और पंचायतों के चुनाव एक साथ होंगे।


 

Similar News

दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर भेंट की दीपकमल पत्रिका

भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन: मंत्री टंकराम वर्मा के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने लगाई दौड़

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम साय: बोले- स्काउट एक जीवन पद्धति, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है

जंबूरी में भ्रष्टाचार के आरोप: कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल की याचिका कोर्ट में मंजूर

धान खरीदी के सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब आफ लाइन मिलेगा टोकन, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

महानदी की सफाई पर विधायक साहू के प्रयास तेज: अंतरजिला बैठक में शीघ्र काम शुरू करने पर बनी सहमति