गड्ढे में डूबीं दो सगी बहनें : मुरुम निकालने के लिए अवैध उरूप से खोदे गए थे गड्ढे, दादी के साथ गई थीं नहाने

तखतपुर में अवैध रुप से मुरुम के‌ लिए खोदे गये चण्डीपारा तालाब के गड्डे में डूबने से दो बहनों की मौत हो गई। दोनों बहनें अपनी दादी के साथ तालाब में नहाने गई हुई थी।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-04-22 18:27:00 IST
तखतपुर में गड्डे में डूबने से दो बहनों की मौत हो गई

टेकचंद कारडा-तखतपुर। छत्तीसगढ़ के तखतपुर विकास खण्ड अन्तर्गत चण्डीपारा तालाब में दो मासूम बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस दौरान दोनों अपनी दादी के साथ नहाने गई हुई थी। बताया जा रहा है कि अवैध रुप से मुरुम के‌ लिये खोदे गये तालाब के गड्डे में डूबने से दोनों बहनों की मृत्यु हो गई।

पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारम्भ कर दी है और जांच में जुट गयी है। दोनों सगी बहनों की मृत्यु से गांव में मातम का माहौल है। दरअसल यह पूरी घटना तखतपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत गिरधौना की है। 

जानें क्या है पूरी घटना

सकरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गिरधौना निवासी ओमप्रकाश जायसवाल को दो लड़कियां है, चांदनी जायसवाल उम्र 13 वर्ष और पार्वती जायसवाल उम्र 11 वर्ष दोनों मंगलवार की सुबह 22 अप्रैल को 8 बजे के तरफ अपनी दादी के साथ गांव के चण्डीपारा तालाब नहाने गई थी। दादी कपड़ा धोकर वापस घर आ गई और बच्चियां तालाब में नहा रही थी तभी यह घटना घटित हुई। बच्चों के बहुत देर तक घर नहीं आने से दादी फिर से तालाब गई। वहां उन्होंने देखा कि दोनों लड़कियों के कपड़े तालाब किनारे रखा हुआ है लेकिन लड़कियां दिखाई नहीं दे रही है। लड़कियों के साथ अनहोनी की आशंका पर दादी ने घर के अन्य सदस्यों को सूचना दी और गांव वालो के सहयोग से तालाब में ही बच्चियों की खोज बिन शुरू की गई।

कुछ देर बाद दोनों लड़कियों के शव तालाब में ही मुरूम की अवैध खुदाई से हुए गहरे गड्ढे में मिला, और फिर उन्हें बाहर निकाला गया। लड़कियों के डूबने से मौत की सूचना पर पहुंची सकरी पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Similar News

दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर भेंट की दीपकमल पत्रिका

भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन: मंत्री टंकराम वर्मा के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने लगाई दौड़

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम साय: बोले- स्काउट एक जीवन पद्धति, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है

जंबूरी में भ्रष्टाचार के आरोप: कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल की याचिका कोर्ट में मंजूर

धान खरीदी के सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब आफ लाइन मिलेगा टोकन, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

महानदी की सफाई पर विधायक साहू के प्रयास तेज: अंतरजिला बैठक में शीघ्र काम शुरू करने पर बनी सहमति