सरप्राइज विजिट : सीएम साय पहुंचे धान खरीदी केंद्र, किसानों से पूछा हालचाल... अंतर के पैसे जल्द देने का दिलाया भरोसा

छत्तीसगए़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के पुसौर पहुंचे। वहां अचानके वे धान खरीदी केंद्र जा पहुंचे। खरीदी की व्यवस्था का उन्होंने जायजा लिया।

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-02-02 14:08:00 IST
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किसानों से चर्चा करते हुए

अमित गुप्ता- रायगढ़। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के पुसौर दौरे पर पहुंचे। यहां पहुंचते ही श्री साय ने पुसौर धान खरीदी केंद्र का अचानक निरीक्षण किया। 

खरीदी केंद्र में श्री साय ने धान बेचने आए किसानों से चर्चा भी की। उन्होंने किसानों से पूछा- धान बेचने में कोई तकलीफ तो नहीं हो रही है। किसानों ने इस दौरान व्यवस्था में कोइ कमी नहीं बताई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि, धान के अंतर की राशि भी आप लोगों को जल्दी ही मिल जाएगी। 

धान में माइश्चर चेक करते हुए सीएम साय

खरीदी की तारीख बढ़ाने पर किसानों ने जताया आभार

वहीं खरीदी केंद्र में मौजूद किसानों ने धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को मुख्यमंत्री श्री साय का संवेदनशील निर्णय बताते हुए धन्यवाद दिया। किसानों ने दो साल के बकाया धान बोनस के भुगतान के लिए भी सीएम श्री साय का आभार जताया। इस दौरान किसानों को मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि, आप लोगों के हित में छुट्टी के दिनों में भी खरीदी जारी रखने का आदेश मैने दिया है।

अपने सामने कराया तौल और मापा माइश्चर

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने सामने धान का तौल करवाया और मॉइश्चर मीटर से नमी भी मपवाई। इसके बाद वे पुसौर मैदान में आयोजित महायज्ञ में भी शामिल हुए। सीएम श्री साय के साथ इा दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री और रायगढ़ के विधायक ओपी चौधरी भी थे।

Tags:    

Similar News

दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर भेंट की दीपकमल पत्रिका

भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन: मंत्री टंकराम वर्मा के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने लगाई दौड़

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम साय: बोले- स्काउट एक जीवन पद्धति, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है

जंबूरी में भ्रष्टाचार के आरोप: कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल की याचिका कोर्ट में मंजूर

धान खरीदी के सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब आफ लाइन मिलेगा टोकन, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

महानदी की सफाई पर विधायक साहू के प्रयास तेज: अंतरजिला बैठक में शीघ्र काम शुरू करने पर बनी सहमति