ट्रांसफर : सरगुजा में पुलिस महकमें में बड़ा बदलाव, एक TI, 8 SI और 30 ASI बदले गए 

सरगुजा एसपी योगेश पटेल ने कनिष्ठ पुलिस अधिकारियों के बड़ी संख्या में ट्रांसफर किया गया है। जिसमें एक टीआई, 8 एसआई और 30 ASI को बदला गया है।

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-09-30 14:02:00 IST
सरगुजा एसपी ऑफिस

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक बार फिर बड़े पैमाने पर तबादले किये गए हैं। जहां एसपी योगेश पटेल ने कनिष्ठ पुलिस अधिकारियों के बड़े संख्या में ट्रांसफर किया है। जिसमें एक टीआई, 8 एसआई और 30 एएसआई को बदला गया है। इसमें सरगुजा जिले के सभी थाने और पुलिस चौकियों में पदस्थ कनिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। सरगुजा एसपी योगेश पटेल ने कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी और एसआई अशोक शर्मा को हटाकर टीआई भरत लाल साहू को जिम्मेदारी दी है।

यहां देखें जारी आदेश 

इस तबादला आदेश में लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ एएसआई बदले गए हैं। जिन्हें शहरी क्षेत्र से हटाकर ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा गया है। हाल ही में सरगुजा के सीतापुर में हत्याकांड के बाद पुलिस की काफी किरकिरी हुई है। जिसके बाद यह माना जा रहा है कि, पुलिस कप्तान ने पुलिसिंग को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए यह फेरबदल किया है। संबंधितों को एसपी ने नई पोस्टिंग पर तत्काल आमद देने का आदेश जारी किया है।

इसे पढ़े... CGPSC मुख्य परीक्षा के परीणाम जारी : 703 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू के लिए हुआ चयन, देखें लिस्ट 

Similar News