स्टंटबाजी : निजी स्कूल के छात्रों ने की खतरनाक स्टंटबाजी, देखिए exclusive video

अंबिकापुर के निजी स्कूल के छात्रों ने भीड़-भाड़ वाले इलाके में खतरनाक स्टंट किया। स्टंटबाजी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Updated On 2024-02-19 13:37:00 IST
स्टंट करते हुए निजी स्कूल के छात्र

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में निजी स्कूल के छात्रों ने खतरनाक स्टंट किया। सभी छात्र फेयरवेल पार्टी में पहुंचे थे। छात्रों ने शहर के भीड़-भाड़ वाले सड़कों पर खतरनाक स्टंट करते हुए यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा दी। स्टंटबाजी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

अंबिकापुर के निजी स्कूल के छात्रों ने भीड़-भाड़ वाले इलाके में खतरनाक स्टंट किया...#ambikapur #chhattigarh #stuntdriving @CG_Police #student #school pic.twitter.com/h60QouCwXJ
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 19, 2024

अंबिकापुर - सड़क पर मस्ती करते छात्र#chhattisgarh #stuntdriving #studentlife @CG_Police pic.twitter.com/YSiKoWaX75
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 19, 2024

स्टंट कर रहे युवक की बाइक जब्त

वहीं दुर्ग जिले में एक युवक चलती बाइक पर खड़े होकर स्टंटबाजी कर रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद दुर्ग पुलिस ने युवक पर चालानी कार्रवाई कर उसकी बाइक जब्त कर ली है।

दुर्ग में चलती बाइक पर खड़े होकर स्टंटबाजी...कर रहा युवक@DurgDist @DurgPoliceCG #stuntdriving #chhattisgarh pic.twitter.com/FiLvNWsSwh
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 19, 2024

पुलिस ने स्टंट बाइकर्स के खिलाफ शुरू की है मुहिम

बता दें कि, पुलिस ने स्टंट बाइकर्स के खिलाफ मुहिम शुरू की है। पुलिस अधीक्षक दुर्ग, जितेन्द्र शुक्ला ने पहली ही बैठक में यातायात पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर यातायात उप पुलिस अधीक्षक सतीष ठाकुर के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग की ओर से आम नागरिकों के लिए यातायात से संबंधित शिकायत और सुझाव के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

बाइक जब्त कर लगा 6 हजार रुपये का जुर्माना

इस हेल्पलाइन नंबर पर किसी ने एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में बाइक सवार युवक मरोदा ओवर ब्रिज के आगे व्यस्त मार्ग पर स्टंटबाजी करते हुए बाइक के सीट पर खड़े होकर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए देखा गया। इसके बाद यातायात पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर पतासाजी कर स्टंटबाज से बाइक को जब्त कर लिया। साथ ही युवक को न्यायलय में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने वाहन मालिक पर 6 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

Similar News