स्टेट योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2024 : सुकमा की वर्षा तिवारी ने हासिल किया प्रथम स्थान
स्टेट योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2024 में प्रथम स्थान हासिल कर वर्षा तिवारी ने राष्ट्रीय स्पोर्ट्स चैंपियनशिप क्वालीफाई कर लिया है।
By : Yaminee Pande
Updated On 2024-11-29 12:06:00 IST
रायपुर। स्टेट योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2024 में प्रथम स्थान हासिल कर वर्षा तिवारी ने राष्ट्रीय स्पोर्ट्स चैंपियनशिप क्वालीफाई कर लिया है। यह जिले के लिए गौरव की बात है।
ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी रायगढ़ में 22 नवंबर से 24 नवंबर 2024 तक राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। सुकमा की वर्षा तिवारी ने 2024 ट्रेडिशनल योगासन भारत सीनियर ए 28 से 35 एज ग्रुप में पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान हासिल किया है। वर्षा ने सुकमा जिले का मान बढ़ाने के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर 12 दिसंबर 2024 से कर्नाटक में आयोजित होने वाले प्रतियोगिता के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। इससे पहले भी वर्षा तिवारी ने राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में जिले और राज्य का प्रतिनिधित्व कर अपने परिवार और जिले को गौरवान्वित किया है।